बिजली बिल का झटका पड़ा भारी… 1.25 लाख का बिजली बिल देखकर शख्स को पड़ा दिल का दौरा

इटावा में स्मार्ट मीटर के भारी बिल से परेशान अधेड़ की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया।

Mar 19, 2026 - 11:37
 0
बिजली बिल का झटका पड़ा भारी… 1.25 लाख का बिजली बिल देखकर शख्स को पड़ा दिल का दौरा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद बिजली बिल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। महावीर नगर निवासी 50 वर्षीय शिवपाल की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से आए भारी-भरकम बिजली बिल और विभाग की अनदेखी के कारण शिवपाल गहरे मानसिक तनाव में थे। घटना के बाद गुस्साए परिजन शव को बिजली विभाग कार्यालय ले गए, जिससे इलाके में हंगामा मच गया और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

शव रखकर किया विरोध
मौत की खबर के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिवपाल का शव भरथना स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में रख दिया। इससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्मार्ट मीटर से बढ़ा बिल
मृतक की बेटी के अनुसार, शिवपाल चाय की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। पहले पोस्टपेड मीटर में हर महीने 1200 से 1500 रुपए तक का बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद छह महीने में करीब 1 लाख 25 हजार रुपए का बिल आ गया। इस अचानक बढ़े बिल ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया।

बार-बार शिकायत, नहीं मिला समाधान
परिजनों का कहना है कि शिवपाल कई बार बिजली विभाग के दफ्तर गए, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार बढ़ते तनाव के कारण मंगलवार रात उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

विभाग ने मानी तकनीकी गड़बड़ी
मामले में बिजली विभाग के एसडीओ दिलीप साहू ने बताया कि स्मार्ट मीटर में दिख रहा भारी बिल तकनीकी खराबी का परिणाम हो सकता है। उन्होंने जांच का भरोसा दिया और कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत
घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।