IRS अफसर की बेटी का कातिल, 40 मिनट में रेप-मर्डर… एक दिन पहले अलवर में भी की थी वारदात
IRS Daughter Murder Delhi: दिल्ली के कैलाशा हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप और हत्या के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया। आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया। उसने 40 मिनट में वारदात को अंजाम दिया था। जांच में ऑनलाइन गेमिंग और पैसों की लत बड़ा कारण सामने आई।
Delhi Murder Case 2026: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित कैलाशा हिल्स में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी के साथ रेप और मर्डर के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया। इस दर्दनाक घटना को दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया। आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसने महज 40 मिनट के अंदर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
सुबह वॉक से लौटे माता-पिता, घर में मिली बेटी की लाश
ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार के अनुसार, बुधवार सुबह युवती के माता-पिता वॉक पर गए थे। जब वे लौटे तो बेटी घर की ऊपरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में घर के पूर्व नौकर राहुल मीणा पर शक गया, जिसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाला गया था।
CCTV से खुला राज, 40 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि राहुल सुबह 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुआ और 6:39 पर घर में घुसा। करीब 7:20 बजे वह वारदात कर फरार हो गया। इस तरह उसने सिर्फ 40 मिनट में रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया।
15 टीमों ने किया पीछा, द्वारका के होटल से गिरफ्तारी
आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 15 टीमों का गठन किया। दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तलाश की गई। आखिरकार शाम को राहुल को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के पास उसके खिलाफ कई मजबूत सबूत हैं और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
ऑनलाइन गेमिंग और पैसों की लत बना कारण
जांच में सामने आया कि राहुल ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग का आदी था। वह लोगों से उधार पैसे लेता था और लौटाता नहीं था। घटना से पहले उसने अपना मोबाइल भी 10 हजार रुपये में बेच दिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने बदला लेने और पैसों की जरूरत के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
अलवर में भी किया था अपराध, घर की जानकारी का उठाया फायदा
पुलिस के अनुसार, राहुल ने एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में भी यौन अपराध किया था। वह घर की व्यवस्था से अच्छी तरह परिचित था और जानता था कि अतिरिक्त चाबी कहां रखी जाती है। उसने उसी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया। वारदात के बाद उसने कपड़े और जूते भी बदले और घर से करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
