चंद्र ग्रहण 2026: सूतक काल में रहें सावधान, जानें आपके शहर का समय

भारत के प्रमुख शहरों के लिए चंद्र ग्रहण 2026 के सूतक काल की जाँच करें और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए, यह जानें।

Mar 2, 2026 - 10:01
 0
चंद्र ग्रहण 2026: सूतक काल में रहें सावधान, जानें आपके शहर का समय

चंद्र ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल धार्मिक मान्यताओं में विशेष महत्व रखता है। जैसे ही सूतक काल शुरू होता है, सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। मान्यता है कि इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे किए गए शुभ कार्यों के सफल होने की संभावना कम हो जाती है। यही कारण है कि विवाह, गृह प्रवेश, मूर्ति स्थापना, पूजा-पाठ और यात्रा जैसे कार्य सूतक काल में नहीं किए जाते। सूतक की समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ ही मानी जाती है। वर्ष 2026 के चंद्र ग्रहण के दौरान अलग-अलग शहरों में सूतक का समय अलग रहेगा।

चंद्र ग्रहण 2026: प्रमुख शहरों में सूतक का समय
दिल्ली में सूतक काल सुबह 09:39 बजे से शाम 06:46 बजे तक रहेगा। नोएडा में 09:38 बजे से 06:46 बजे तक, मथुरा और भोपाल में 09:37 बजे से 06:46 बजे तक सूतक प्रभावी रहेगा। लखनऊ में 09:23 बजे, पटना में 09:06 बजे और मुंबई में 09:39 बजे से सूतक शुरू होगा, जो 06:46 बजे समाप्त होगा।

चंडीगढ़ में 09:41 बजे, शिमला में 09:40 बजे और जयपुर में 09:44 बजे से सूतक लगेगा। वाराणसी में 09:15 बजे, रायपुर में 09:13 बजे, बेंगलुरु में 09:33 बजे, चेन्नई में 09:22 बजे और हैदराबाद में 09:31 बजे से सूतक शुरू होगा।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में ईटानगर में 08:33 बजे, कोलकाता में 08:52 बजे, भुवनेश्वर में 09:02 बजे और रांची में 09:05 बजे से सूतक काल प्रभावी रहेगा। नागपुर में 09:29 बजे और अहमदाबाद में 09:39 बजे से सूतक शुरू होकर शाम 06:46 बजे समाप्त होगा।

सूतक काल में क्या न करें
सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। पूजा-पाठ और मूर्तियों का स्पर्श करने से बचें। इस दौरान भोजन न पकाएं और न ही ग्रहण करें। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और उन्हें नुकीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही यात्रा और किसी नए कार्य की शुरुआत से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर घर की शुद्धि की जाती है और फिर सामान्य कार्य शुरू किए जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।