12 लाख की कार लेकर पहुंचा दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने शादी से किया इनकार… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Uttar Pradesh News: बिजनौर के नहटौर में एक शादी उस समय बवाल में बदल गई जब दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। मामूली मेकअप सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Apr 12, 2026 - 09:10
 0
12 लाख की कार लेकर पहुंचा दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने शादी से किया इनकार… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर कस्बे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बैंकट हॉल में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के लिए स्वादिष्ट पकवान परोसे जा रहे थे और माहौल खुशी से भरा था। लेकिन अचानक दुल्हन के एक फैसले ने पूरे कार्यक्रम को हंगामे में बदल दिया। मामला नूरपुर के इस्लाम नगर निवासी उस्मान के बेटे शुऐब उर्फ बब्बू की बारात का है, जो नहटौर के नाज बैंकट हॉल पहुंची थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन निकाह से ठीक पहले हालात पूरी तरह बदल गए।

मेकअप के सामान को लेकर दुल्हन का इनकार
दूल्हा और दुल्हन आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। निकाह की रस्म शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दूल्हा पक्ष ने वादा करने के बावजूद उसे मेकअप का सामान तक नहीं दिया। दुल्हन ने साफ कहा कि जो उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान नहीं रख सकता, उससे वह निकाह नहीं करेगी।

दूल्हे की मिन्नतें भी नहीं आईं काम
दुल्हन के इस फैसले के बाद दूल्हा शुऐब सदमे में आ गया। उसने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की। उसने बताया कि वह शादी के लिए 12 लाख रुपये की नई कार खरीदकर लाया है, जिसे फूलों से सजाया गया था। लेकिन इसके बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और निकाह से इंकार कर दिया।

विवाद बढ़ा, पथराव और मारपीट शुरू
देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। बैंकट हॉल के बाहर जमकर पथराव हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इस दौरान दूल्हे की नई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए।

पुलिस पहुंची, बिना दुल्हन लौटी बारात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। मौलवियों और समाज के लोगों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।