कुत्ते को मारा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी… फतेहपुर में बारात बनी रणभूमि, चलीं लाठी-डंडे और कुर्सियां

फतेहपुर के खागा में शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा पालतू कुत्ते की पिटाई पर विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस को हस्तक्षेप कर समझौता कराना पड़ा।

Feb 20, 2026 - 09:51
 0
कुत्ते को मारा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी… फतेहपुर में बारात बनी रणभूमि, चलीं लाठी-डंडे और  कुर्सियां

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने शादी के मंडप तक पहुंचने के बाद सिर्फ इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि बारातियों ने उसके पालतू कुत्ते को पीट दिया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और शादी टूट गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बारात पहुंची, रस्में भी हुईं पूरी
जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक गेस्ट हाउस में विवाह समारोह आयोजित था। दूल्हा प्रयागराज से बस और चार पहिया वाहनों में बारात लेकर पहुंचा था। शाम को जयमाल समेत कई रस्में शांतिपूर्वक पूरी हो गईं। रात गुजरने के बाद सुबह करीब चार बजे मंडप के नीचे दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी, तभी अचानक विवाद की स्थिति बन गई।

कुत्ते के भौंकने पर शुरू हुआ विवाद
मंडप से कुछ दूरी पर दुल्हन का पालतू कुत्ता बंधा था, जो भौंकने लगा। आरोप है कि भौंकने से नाराज होकर वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया। यह देखकर वधू पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।

मारपीट में कई घायल, शादी रुकी
मारपीट में वधू पक्ष के शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके सिर फट गए। गेस्ट हाउस में बवाल होने पर शादी की रस्में रोक दी गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वर पक्ष के कई लोग मौके से भाग निकले। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और घायलों का सीएचसी में इलाज कराने के बाद प्रयागराज भेज दिया गया।

थाने में समझौता, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
अगले दिन दोनों पक्ष फिर थाने पहुंचे, जहां कस्बे के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा पूछी तो उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बातचीत के जरिए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिए गए उपहार वापस कर दिए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि समझौता करा दिया गया है। यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।