इंजेक्शन के पैकेट पर बवाल, ट्रॉमा वार्ड बना अखाड़ा… इंटर्न डॉक्टरों पर नर्सिंग स्टाफ को पीटने का आरोप

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड में इंजेक्शन को लेकर इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। तीन कर्मचारियों के घायल होने का आरोप है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

Feb 27, 2026 - 11:17
 0
इंजेक्शन के पैकेट पर बवाल, ट्रॉमा वार्ड बना अखाड़ा… इंटर्न डॉक्टरों पर नर्सिंग स्टाफ को पीटने का आरोप

Uttar Pradesh News: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा इमरजेंसी वार्ड के अंदर ड्यूटी के दौरान इंजेक्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। घटना गुरुवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि इंटर्न डॉक्टरों ने मिलकर तीन कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। यह पूरी घटना मरीजों और उनके तीमारदारों की मौजूदगी में हुई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए इलाज का काम भी प्रभावित हुआ।

इंजेक्शन ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सर्जरी विभाग का एक इंटर्न डॉक्टर ट्रॉमा वार्ड में इंजेक्शन लेने पहुंचा। वह एक साथ पूरा पैकेट ले जाने लगा। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसे रोका और कहा कि जितनी जरूरत हो उतनी ही दवा ले जाए, क्योंकि सभी दवाओं का रिकॉर्ड वार्ड में दर्ज किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना एंट्री के दवा ले जाने से हिसाब गड़बड़ा जाता है और बाद में जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई।

इंटर्न डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप
नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि बहस बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टर ने अपने कई साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में इंटर्न वार्ड में पहुंच गए और माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि इंटर्न डॉक्टरों ने संतोष मसीह, शिवम मिश्रा और जय प्रकाश को घेर लिया, जमीन पर गिराकर पीटा और धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

जांच कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट
घायल कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिल्पा वहिकर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।