रिजल्ट आने से 2 घंटे पहले 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड… मौत के बाद आया मार्कशीट तो निकली फर्स्ट डिवीजन

Uttar Pradesh News: बस्ती में 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट आने से 2 घंटे पहले आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेली थी। बाद में पता चला कि वह 63% अंक से पास हुई थी। पुलिस जांच कर रही है और आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Apr 25, 2026 - 10:38
 0
रिजल्ट आने से 2 घंटे पहले 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड… मौत के बाद आया मार्कशीट तो निकली फर्स्ट डिवीजन

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने से महज 2 घंटे पहले एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस समय यह हादसा हुआ, छात्रा घर में अकेली थी। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

घर में अकेली थी छात्रा, फंदे से लटकी मिली
जानकारी के अनुसार, लालगंज बाजार की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा ज्योति ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर में आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह पूरी तरह अकेली थी। उसके पिता छोटेलाल प्रजापति अपनी दुकान पर थे, जबकि मां पुष्पा देवी, जो आशा बहू हैं, अपने बेटे के साथ मीटिंग में गई थीं।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर खिड़की से देखा गया, तो ज्योति फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए। गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और छात्रा को नीचे उतारा गया। उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हर पहलू से जांच की जा रही है।

2 घंटे बाद आया रिजल्ट, फर्स्ट डिविजन से पास
इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या के करीब 2 घंटे बाद जब यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया, तो पता चला कि ज्योति फर्स्ट डिविजन से पास हुई थी और उसे 63 प्रतिशत अंक मिले थे।

पुलिस ने क्या कहा
लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों पर ध्यान दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।