केले से पाएं नेचुरल ग्लो, जानिए घर पर बनने वाले आसान फेस पैक के फायदे

जानिए कैसे शहद, दही और बेसन के साथ केले का फेस पैक घर पर ही प्राकृतिक रूप से आपको चमकदार और स्वस्थ त्वचा दे सकता है।

May 6, 2026 - 09:06
 0
केले से पाएं नेचुरल ग्लो, जानिए घर पर बनने वाले आसान फेस पैक के फायदे

आज के समय में धूल, मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इसके कारण चेहरा डल हो जाता है, टैनिंग बढ़ जाती है और स्किन का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्राकृतिक और घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार होते हैं। खास बात यह है कि रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें, जैसे केला, आपकी त्वचा को फिर से चमकदार और हेल्दी बना सकती हैं।

केला क्यों है स्किन के लिए फायदेमंद
केला सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को पोषण देते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और नेचुरल ग्लो वापस लाने में मदद करता है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो केला चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

केला और शहद से पाए चमकदार त्वचा
अगर आप अपनी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो केला और शहद का फेस पैक बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आधे केले को मैश करें और उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। केला त्वचा को पोषण देता है, जबकि शहद उसे मॉइश्चराइज करके सॉफ्ट बनाता है।

केला और दही से हटे डेड स्किन
केला और दही का फेस पैक भी त्वचा के लिए काफी असरदार माना जाता है। आधे पके केले को मैश करके उसमें दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे की रंगत निखारता है। यह टैनिंग और दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।

केला और बेसन से दूर करें टैनिंग
अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा टैनिंग है, तो केला और बेसन का पैक उपयोगी हो सकता है। आधे केले में एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे, गर्दन या हाथ-पैरों पर लगाएं। सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। इससे डेड स्किन हटती है, फेशियल हेयर कम होते हैं और त्वचा मुलायम व चमकदार बनती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।