डीजे पर नहीं बना पसंदीदा गाना… तो दोस्तों ने दूल्हे की कर दी पिटाई… शादी पर जमकर मचा बवाल
Uttar Pradesh News: अमरोहा में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दूल्हे और दोस्तों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस जांच में मारपीट और निकाह रुकने की बात गलत पाई गई, और बाद में शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर शादी में ऐसा बवाल हुआ कि दूल्हा सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। निकाह से पहले बारात में खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने मनपसंद गाना नहीं बजने पर नाराज होकर हंगामा कर दिया। इस घटना ने शादी के माहौल को पूरी तरह बिगाड़ दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
दोस्तों की नाराजगी से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मानक जुड़ी गांव के रहने वाले अरमान की बारात कांकड़ सराय गांव जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दूल्हे और उसके दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूल्हे के कुछ दोस्त, जो हिंदू समुदाय से थे, अपनी पसंद का गाना न बजने से नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे के बाद दूल्हा पहुंचा एसपी ऑफिस
विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे के दोस्तों और परिजनों के बीच भी कहासुनी और तनाव हो गया। स्थिति बिगड़ने पर दूल्हा अरमान अपने परिवार के साथ सीधे अमरोहा पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि डीजे को लेकर नोकझोंक जरूर हुई थी, लेकिन मारपीट और निकाह रुकने की बात सही नहीं पाई गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को संभाला गया और निकाह की आगे की रस्में पूरी कराई गईं।
तहरीर का इंतजार, आगे होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक दूल्हे पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अगर तहरीर दी जाती है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
