अमेठी में टेंट कारोबारी के बेटे की हत्या… पुलिया के पास नाले में मिला शव, हिरासत में चार आरोपी

अमेठी के बाजार शुक्ल में टेंट कारोबारी के बेटे शाहिद की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Feb 25, 2026 - 11:51
Feb 25, 2026 - 11:58
 0
अमेठी में टेंट कारोबारी के बेटे की हत्या… पुलिया के पास नाले में मिला शव, हिरासत में चार आरोपी

Uttar Pradesh News: अमेठी जिले के बाजार शुक्ल कस्बे में एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक टेंट कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घर से निकला था, रात तक नहीं लौटा
जानकारी के अनुसार बाजार शुक्ल कस्बा निवासी शरीफ टेंट का व्यवसाय करते हैं। उनके मुताबिक उनका 32 वर्षीय बेटा शाहिद सोमवार देर शाम घर से बाहर गया था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिया के पास नाले में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान
मंगलवार सुबह कस्बे के पास स्थित रहमतगढ़ पुलिया के पास युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार को दी। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की पिटाई की गई और बाद में हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

प्रेम विवाह के बाद भी जांच में पुराने विवाद शामिल
परिजनों के अनुसार कुछ साल पहले शाहिद ने पूरे लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजुद्दीन की बेटी सबीहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे, लेकिन बाद में परिवार की सहमति से वापस कस्बे में रहने लगे। पुलिस पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों को भी जांच में शामिल कर रही है। पिता शरीफ ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

हिरासत में चार आरोपी, जांच जारी
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के रहमतगढ़ पुलिया के पास सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पहचान कराई गई, जिसमें मृतक की पहचान रहमतगढ़ निवासी शाहिद (32) के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

(रिपोर्टः बृजेश मिश्रा, अमेठी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।