अलीगढ़ में फिर सास-दामाद जैसा मामला, 3 बच्चों की मां भांजे संग फरार… बेटे की शादी पर संकट

अलीगढ़ में बेटे की शादी से पहले 3 बच्चों की मां अपने भांजे के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, मामला जांच में है।

Feb 23, 2026 - 12:49
 0
अलीगढ़ में फिर सास-दामाद जैसा मामला, 3 बच्चों की मां भांजे संग फरार… बेटे की शादी पर संकट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने ही सगे भांजे के साथ फरार हो गई और जाते समय घर में रखी नगदी व गहने भी साथ ले गई। घटना ऐसे समय हुई जब परिवार में अगले महीने बेटे की शादी होने वाली थी और घर में खुशियों का माहौल था। अचानक महिला के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक महिला और युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बेटे की शादी से पहले घर से निकली, फिर नहीं लौटी
मामला पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर का बताया जा रहा है। पीड़ित पति के अनुसार उनके बड़े बेटे की शादी 6 मार्च 2026 को तय थी और तैयारियां चल रही थीं। 25 जनवरी को पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ फरार हो गई है। पति का आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला को अपने साथ ले गया।

शादी के लिए रखे गहने और नकदी भी ले गई
पति ने बताया कि महिला घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने भी ले गई। इनमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और पायजेब शामिल हैं। ये सभी सामान बेटे की शादी के लिए लंबे समय से जमा किया गया था। अब पैसे और गहने न होने से शादी टूटने का खतरा पैदा हो गया है। परिवार आर्थिक और सामाजिक दोनों संकट में फंस गया है।

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिस ने पति की तहरीर पर भांजे विक्रम समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी महिला बरामद नहीं हो सकी है। परेशान पति ने एसएसपी नीरज जादोन से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्नी को जल्द खोजा जाए, वरना बेटे की शादी रुक जाएगी और परिवार की बदनामी हो रही है।

उम्र में 16 साल छोटा भांजा, पुलिस कर रही तलाश
बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा अपनी मामी से करीब 16 साल छोटा है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और साजिश दोनों एंगल से जांच रही है। टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।