जर्जर स्कूल बस बनी काल! यूकेजी की छात्रा अनन्या फर्श टूटते ही नीचे गिरी, टायर के नीचे कुचलकर मौत

अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर जर्जर स्कूल बस का फर्श टूटने से 6 साल की छात्रा अनन्या टायर के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Mar 1, 2026 - 14:36
 0
जर्जर स्कूल बस बनी काल! यूकेजी की छात्रा अनन्या फर्श टूटते ही नीचे गिरी, टायर के नीचे कुचलकर मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। माउंट इंटरनेशनल स्कूल की एक जर्जर बस में सवार यूकेजी की छात्रा अनन्या चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गई और पिछले पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस का फर्श काफी कमजोर था और अचानक धंस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीट के नीचे का फर्श अचानक धंसा
मृतक छात्रा अनन्या, उम्र 6 वर्ष, अपने बड़े भाई गोलू जो कक्षा 3 में पढ़ता है, के साथ रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस कासगंज जिले के ढोलना इलाके के पास पहुंची, अनन्या जिस सीट पर बैठी थी उसके नीचे का फर्श अचानक टूट गया। फर्श धंसते ही वह सीधे नीचे सड़क पर गिर गई और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। भाई गोलू ने बहन को गिरते देखा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चालक ने बस रोकी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चालक ने दी अधूरी जानकारी, भड़के ग्रामीण
हादसे के बाद चालक ने खून से लथपथ अनन्या को उठाकर बस की पिछली सीट पर लिटा दिया और परिजनों को केवल चोट लगने की सूचना दी। जब सच्चाई सामने आई तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

परिवार में मातम, जांच शुरू
अनन्या के पिता रवि गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार बेसुध है। गांव में मातम पसरा है। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना ढोलना थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेजा गया है। पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने इसे हादसा बताया है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।