आईपीएल 2026 में दिखेगा नया कप्तान? अभिषेक शर्मा को मिल सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।

Mar 17, 2026 - 10:29
 0
आईपीएल 2026 में दिखेगा नया कप्तान? अभिषेक शर्मा को मिल सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम की कमान शुरुआती मैचों में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के हाथों में दिखाई दे सकती है। दरअसल टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसी कारण फ्रेंचाइजी ने अंतरिम कप्तान के तौर पर अभिषेक शर्मा को जिम्मेदारी देने की तैयारी की है। हालांकि जैसे ही पैट कमिंस पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ेंगे, कप्तानी फिर से उनके पास वापस चली जाएगी।

पैट कमिंस की चोट बनी बड़ी वजह
बताया जा रहा है कि पैट कमिंस काफी समय से पीठ की चोट से परेशान हैं। यह समस्या उन्हें साल 2025 से ही है और एशेज सीरीज के दौरान यह चोट और ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसी चोट की वजह से वह टी20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। इतना ही नहीं, इसी कारण उन्हें एशेज सीरीज के तीन टेस्ट मैच भी मिस करने पड़े थे। फिलहाल कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और मेडिकल टीम की मंजूरी मिलने के बाद ही मैदान में वापसी कर पाएंगे। माना जा रहा है कि 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में कमिंस उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में टीम की कमान अस्थायी रूप से अभिषेक शर्मा को सौंपी जा सकती है।

अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाने की वजह
अभिषेक शर्मा का भारतीय क्रिकेट में तेजी से बढ़ता कद और लोकप्रियता इस फैसले की बड़ी वजह मानी जा रही है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल में अभिषेक शर्मा अब तक 77 मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 27.10 की औसत से 1816 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है, जो उन्हें टी20 क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। इसके अलावा वह एक शतक और नौ अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। वह इस समय टी20 प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अब तक उन्होंने 45 पारियों में 33.44 की औसत से 1438 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकल चुके हैं। खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा का है, जो उन्हें बेहद खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। ऐसे में अगर आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में उन्हें कप्तानी मिलती है तो यह उनके करियर के लिए बड़ा मौका होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और टीम को कैसी शुरुआत दिलाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।