बुमराह पर पाकिस्तानी सेलेक्टर का अजीब बयान, बोले– उन्हें भी पड़ रही मार, बताया तेज गेंदबाजी का उस्मान तारिक

पाकिस्तान के सेलेक्टर आकिब जावेद ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर बयान दिया। जबकि टूर्नामेंट में बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा था।

Mar 15, 2026 - 13:39
 0
बुमराह पर पाकिस्तानी सेलेक्टर का अजीब बयान, बोले– उन्हें भी पड़ रही मार, बताया तेज गेंदबाजी का उस्मान तारिक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई और उसे भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट से जुड़े लोग भारतीय खिलाड़ियों को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के सेलेक्टर आकिब जावेद का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने तेज गेंदबाजों का बचाव करते हुए भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और कहा कि अब उन्हें भी मार पड़ने लगी है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों पर उठे सवाल
दरअसल कुछ समय पहले तक पाकिस्तान टीम के कोच रहे आकिब जावेद से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को काफी रन पड़े थे। वहीं अन्य तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा और नसीम शाह भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। ऐसे में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की आलोचना हो रही थी। इसी सवाल का जवाब देते हुए आकिब जावेद ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का उदाहरण देते हुए अपने गेंदबाजों का बचाव करने की कोशिश की।

बुमराह के एक्शन पर भी की टिप्पणी
आकिब जावेद ने कहा कि पाकिस्तान में अब पहले जैसे महान तेज गेंदबाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे घातक गेंदबाज हुआ करते थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा गेंदबाज लगभग वैसे ही हैं जैसे जसप्रीत बुमराह हैं और अब उन्हें भी बल्लेबाज मार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपने अलग गेंदबाजी एक्शन के कारण बुमराह तेज गेंदबाजी के स्पिनर उस्मान तारिक जैसे हैं। जावेद के अनुसार बुमराह का एक्शन सामान्य तेज गेंदबाजों जैसा नहीं है और बल्लेबाजों के लिए उनका फ्लो अलग होता है।

वर्ल्ड कप में शानदार रहा बुमराह का प्रदर्शन
हालांकि आकिब जावेद का यह बयान उस समय आया जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारतीय तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे। बुमराह ने 9 मैचों में कुल 14 विकेट लिए और अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीमों को काफी परेशान किया। इतना ही नहीं, उनका इकॉनमी रेट भी काफी शानदार रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 28 ओवर गेंदबाजी की और केवल 6.21 की इकॉनमी से रन दिए। इतने अधिक मैच और ओवर करने वाले गेंदबाजों में यह सबसे बेहतर आंकड़ों में से एक माना गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।