राघव चड्ढा ने क्यों छोड़ी झाड़ू और क्यों चुना कमल? बीजेपी में शामिल होते ही कह दी इतनी बड़ी बात

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट सामने आई है। राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया। इस फैसले से देश की राजनीति में हलचल मच गई है।

Apr 24, 2026 - 16:02
 0
राघव चड्ढा ने क्यों छोड़ी झाड़ू और क्यों चुना कमल? बीजेपी में शामिल होते ही कह दी इतनी बड़ी बात

देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (आप) के संसदीय दल में बड़ी टूट हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो-तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसकी घोषणा की। राघव चड्ढा ने कहा कि संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए वे और उनके साथ जुड़े सांसद अब बीजेपी में शामिल होंगे। इस फैसले से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

पार्टी अपने रास्ते से भटक गई
राघव चड्ढा ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने 15 साल दिए, वह अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। उनके अनुसार, पार्टी अब देशहित की बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अब जनता के करीब आना चाहते हैं और इसलिए यह बड़ा फैसला लिया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने कई मजबूत फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इस नेतृत्व पर बार-बार भरोसा जताया है और अब वह भी इसी दिशा में काम करना चाहते हैं।

इन सांसदों ने छोड़ी पार्टी
राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। राघव ने बताया कि राज्यसभा में पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस फैसले के साथ हैं। सभी जरूरी दस्तावेज और हस्ताक्षरित पत्र राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए गए हैं।

संदीप पाठक का भावुक बयान
संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा। उन्होंने कहा कि वह एक किसान परिवार से हैं और हमेशा देश के लिए काम करना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।