अदरक-लहसुन स्वाद तो बढ़ाते हैं, लेकिन खुद सब्जी नहीं... बीजेपी में गए सांसदों पर सीएम मान का तंज, सरेआम कर दी बोलती बंद

Bhagwant Mann: AAP के सात राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गद्दार बताया और मसालों से तुलना की। उन्होंने कहा कि ये नेता पार्टी का असली हिस्सा नहीं थे और जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

Apr 25, 2026 - 10:12
 0
अदरक-लहसुन स्वाद तो बढ़ाते हैं, लेकिन खुद सब्जी नहीं... बीजेपी में गए सांसदों पर सीएम मान का तंज, सरेआम कर दी बोलती बंद

आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद सियासत गरमा गई है। इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से न सिर्फ संगठन को झटका लगा है, बल्कि बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। पार्टी के कई बड़े नेता इन बागी सांसदों पर खुलकर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी कड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इन नेताओं पर तंज कसते हुए उनकी तुलना मसालों से की और पार्टी के प्रति उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

मसालों से तुलना कर साधा निशाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बागी सांसदों पर तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बना सकते हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं। उनके इस बयान का मतलब साफ था कि ये नेता मिलकर भी अपनी अलग पहचान नहीं बना सकते।

गद्दार तक कह चुके हैं सीएम मान
इससे पहले भी सीएम मान इन नेताओं पर सख्त टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को गद्दार करार दिया था। उनका कहना था कि पार्टी और संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

बिना मेहनत पाए थे पद
सीएम मान ने यह भी कहा कि इन सांसदों को बिना जनता से वोट मांगे ही बड़े पद मिल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता अपने राजनीतिक फायदे के लिए पार्टी छोड़कर गए हैं। मान ने यह भी कहा कि वहां भी इनका ज्यादा समय तक टिकना मुश्किल है और बाद में इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

पार्टी का असली हिस्सा नहीं थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और ये सातों नेता कभी पार्टी का असली हिस्सा नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता इन नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

किन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इनमें से राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं बाकी चार नेता भी जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।