यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौके पर मौत, 6 घायल

हाथरस के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के 4:30 बजे एक कार और डबल डेकर बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

Mar 3, 2026 - 10:26
 0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौके पर मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और डबल डेकर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

नगला हरिया के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर हुई। हादसे में मारे गए सभी लोग ईको वैन में सवार थे। मृतकों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। उस समय ईको वैन में करीब 13 लोग सवार थे।

पीछे से बस ने मारी टक्कर
अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि ईको वैन दिल्ली से धौलपुर (राजस्थान) जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। बस नोएडा से गोरखपुर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में ईको वैन का ड्राइवर सुरक्षित बच गया। सभी घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी खंदौली में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने हटाए क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के रहने वाले थे सभी यात्री
ईको वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के प्रेम नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। अब तक दो मृतकों की पहचान दिनेश (45 वर्ष), पुत्र हाकिम सिंह, निवासी गंगोली थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) और उनकी पत्नी सुनीता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।