ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री हुए खुश, बोले- द बंगाल फाइल्स रोकने वालों का हुआ अंत, अब बिना डर के जी सकते हैं लोग

Vivek Agnihotri: ममता बनर्जी की हार के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि फिल्म को रोका गया और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। हालांकि सरकार की ओर से किसी आधिकारिक बैन की पुष्टि नहीं हुई है।

May 5, 2026 - 14:32
May 5, 2026 - 14:32
 0
ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री हुए खुश, बोले- द बंगाल फाइल्स रोकने वालों का हुआ अंत, अब बिना डर के जी सकते हैं लोग

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने के बाद अब फिल्म जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की जीत के बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स की रिलीज के दौरान आई परेशानियों को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें बंगाल में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस बयान के बाद सियासत और फिल्म जगत में चर्चा तेज हो गई है।

वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप
विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया और लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने दावा किया कि द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद उन्हें बंगाल में बैन कर दिया गया था। उनके अनुसार, उनकी फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया और उन्हें राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

फिल्म रिलीज के दौरान बताई मुश्किलें
विवेक ने यह भी कहा कि पिछले साल द बंगाल फाइल्स को बंगाल में रिलीज होने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेलर लॉन्च तक रोक दिया गया और उनके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं। साथ ही उनके खिलाफ कई FIR भी दर्ज की गईं और उन्हें राज्यपाल से पुरस्कार लेने जाने तक नहीं दिया गया।

चुनाव से पहले गुप्त तरीके से दिखाई फिल्म
फिल्ममेकर के अनुसार, उन्होंने हार नहीं मानी और चुनाव से पहले अपनी फिल्म को गुप्त तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह उनकी छोटी सी कोशिश थी, जिसका असर अब चुनाव परिणाम में दिखा। उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब लोग बिना डर के जी सकते हैं।

सरकार की ओर से आधिकारिक बैन नहीं
हालांकि, यह भी सामने आया है कि राज्य सरकार की ओर से ‘द बंगाल फाइल्स’ पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। बताया गया कि सिनेमाघर मालिकों ने आपसी सहमति से फिल्म न दिखाने का फैसला किया था और इसके पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया।

फिल्म का विषय और कहानी
द बंगाल फाइल्स फिल्म 1940 के दशक में बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं, खासकर 1946 के कलकत्ता हत्याकांड पर आधारित है। यह फिल्म उस दौर की विचारधारा, आस्था और संघर्ष को दिखाने की कोशिश करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।