रील से रियल तक: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रेम कहानी शादी के बंधन में बदली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक शाही उदयपुर समारोह में शादी के बंधन में बंध गए, जिससे वास्तविक जीवन की शादी में गीता गोविंदम की यादें ताजा हो गईं।

Feb 27, 2026 - 09:42
 0
रील से रियल तक: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रेम कहानी शादी के बंधन में बदली

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन कभी-कभी फिल्मों में शुरू हुई कहानियां असल जिंदगी में भी मुकाम तक पहुंच जाती हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ हुआ। साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री अब शादी के पवित्र बंधन में बदल गई है। आठ साल से इस जोड़ी को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह पल किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। परदे की ‘गीता’ और ‘गोविंद’ की प्रेम कहानी अब हकीकत बन चुकी है।

फैंस को दिखी ‘गीता गोविंदम’ की झलक
जैसे ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों के वेडिंग लुक की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने नोटिस किया कि शादी के लुक में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के शादी वाले सीन की झलक साफ दिखाई दे रही है। फिल्म में हुई तेलुगु शादी और असल जिंदगी की शादी के लुक में काफी समानता नजर आई। फैंस ने कहा कि दोनों ने अपने रील लुक को रियल लाइफ में उतार दिया है।

वेडिंग लुक में खास परंपराएं
फैंस ने चार खास चीजें भी नोटिस कीं, जो फिल्म से प्रेरित लगीं। माथे पर ताग पाठ, विजय के हाथों और पैरों में लगा आलता, पान के पत्ते और हल्दी के साथ हाथों में बंधी मौली, और दोनों के चेहरे पर लगा काजल—इन सबने लोगों को फिल्म की याद दिला दी। यहां तक कि एक तस्वीर तो हू-ब-हू फिल्म के सीन जैसी लगी।

अनामिका खन्ना के डिजाइन में सजा जोड़ा
अपने खास दिन के लिए इस जोड़े ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए परिधान पहने। विजय ने आइवरी शेड की धोती और सिंदूरी अंगवस्त्रम पहना, जिस पर हाथ की बारीक कढ़ाई से जंगल और मंदिर के दृश्य बनाए गए थे। वहीं रश्मिका रस्ट रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनकी साड़ी के लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड कढ़ाई ने उनके लुक को रॉयल अंदाज दिया।

उदयपुर में राजसी समारोह
यह भव्य शादी समारोहआईटीसी ग्रैंड मोमेंटोस में आयोजित हुआ। अरावली की पहाड़ियों के बीच हुए इस निजी समारोह में परिवार के अलावा इंडस्ट्री के खास मेहमान शामिल हुए। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा सहित कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रवींद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्रव्या वर्मा जैसे सितारों ने भी शिरकत की। इस तरह दोस्ती से शुरू हुई यह कहानी प्यार और एक गुप्त सगाई के बाद आखिरकार शादी तक पहुंच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।