वाराणसी में दिनदहाड़े हत्या का आरोपी गिरफ्तार... कोर्ट में झुकी नजरें, 14 दिन की कस्टडी; परिवार ने उठाई सख्त सजा की मांग

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्या की हत्या मामले में आरोपी मंजीत चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Mar 22, 2026 - 16:55
 0
वाराणसी में दिनदहाड़े हत्या का आरोपी गिरफ्तार... कोर्ट में झुकी नजरें, 14 दिन की कस्टडी; परिवार ने उठाई सख्त सजा की मांग

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े हुई छात्र की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम उसे भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां 15 मिनट चली सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से कॉलेज और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

कोर्ट में पेशी के दौरान दिखा घायल आरोपी
शनिवार शाम करीब 6 बजे जब पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची, तो वह लंगड़ाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद भागते समय उसे चोट लगी थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय जब उससे हत्या के कारण और पछतावे को लेकर सवाल पूछे गए, तो उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था और नजरें झुकाए रहा, कोई जवाब नहीं दिया।

आठ राउंड फायर कर मौके से फरार हुआ था आरोपी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे आरोपी मंजीत चौहान ने सूर्या पर आठ राउंड फायर किए थे। इसके बाद वह कॉलेज की पहली मंजिल से कूदकर फरार हो गया। शाम करीब 5:45 बजे वह अपने पैर का इलाज कराने जा रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया।

चार साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान के मुताबिक, मंजीत और सूर्या के बीच करीब चार साल पुरानी दुश्मनी थी। दोनों अलग-अलग ग्रुप से जुड़े थे और कई बार झगड़ा हो चुका था। जांच में सामने आया है कि पिछले एक महीने में सूर्या ने मंजीत की दो-तीन बार पिटाई भी की थी। शुक्रवार को असाइनमेंट जमा करने के दौरान दोनों के बीच फिर बहस हुई, जो हत्या तक पहुंच गई।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस पूछताछ में मंजीत ने स्वीकार किया है कि उसने अपने दोस्त अनुज सिंह के साथ मिलकर प्रशासनिक भवन के पास सूर्या पर चार से पांच राउंड फायर किए थे। हालांकि, अनुज अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं मृतक के पिता ऋषि देव सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।