UP Board 10th Toppers: सीतापुर और बाराबंकी की बेटियों का जलवा… कशिश और अंशिका ने किया प्रदेश में टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस साल 90.42% छात्र पास हुए हैं। कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। टॉप-3 में 5 छात्राओं ने जगह बनाई है। पिछले सालों के मुकाबले इस बार रिजल्ट में हल्का सुधार देखने को मिला है।

Apr 23, 2026 - 15:32
 0
UP Board 10th Toppers: सीतापुर और बाराबंकी की बेटियों का जलवा… कशिश और अंशिका ने किया प्रदेश में टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

UP Board Toppers List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इस साल करीब 26.02 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कशिश और अंशिका ने किया टॉप, टॉप-3 में 5 छात्राओं का दबदबा


पिछले सालों के मुकाबले बेहतर हुआ रिजल्ट

18 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई गई। इसके बाद केवल 15 दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया।

ऐसे देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके 1 मिनट से कम समय में रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।