तलाक की अर्जी के बाद सुर्खियों में थलापति विजय, बेटे ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने विजय पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया है। उनके बेटे जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता को अनफॉलो कर दिया है।

Mar 1, 2026 - 08:56
 0
तलाक की अर्जी के बाद सुर्खियों में थलापति विजय, बेटे ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ पहले से ही अधर में लटकी हुई बताई जा रही है, तो दूसरी ओर उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं। इस बीच उनके बेटे जेसन संजय ने भी एक कदम उठाते हुए इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप, कोर्ट में पहुंचा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता सोरनालिंगम ने 24 फरवरी को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की। अपनी अर्जी में उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को सीमित कर दिया। संगीता का आरोप है कि जिस एक्ट्रेस के साथ विजय के संबंध बताए जा रहे हैं, वह सोशल मीडिया पर लगातार उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, जिससे उन्हें और उनके बच्चों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर उसे फैमिली वेलफेयर कमेटी को भेज दिया है। संगीता ने गुजारा भत्ता और परमानेंट एलिमनी की भी मांग की है।

बेटे के कदम से तेज हुई अटकलें
अब तक न तो विजय और न ही संगीता ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। हालांकि, जेसन संजय द्वारा अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद तलाक की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की जानकारी सीमित कर रखी है, लेकिन जेसन की फॉलोइंग लिस्ट में वह नजर नहीं आ रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि जेसन इस स्थिति में अपनी मां के साथ खड़े हैं।

1999 में हुई थी शादी
बता दें कि विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। फिलहाल अभिनेता की निजी जिंदगी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर कुछ फैंस भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।