गर्मियों में टैनिंग से परेशान? घर पर आसान स्टेप्स से पाएं साफ और ग्लोइंग स्किन

गर्मी के मौसम में टैनिंग हटाने और दमकती त्वचा पाने के लिए आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं। साफ और स्वस्थ त्वचा के लिए सरल स्किनकेयर रूटीन।

Apr 29, 2026 - 09:52
 0
गर्मियों में टैनिंग से परेशान? घर पर आसान स्टेप्स से पाएं साफ और ग्लोइंग स्किन

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है। बाहर निकलते ही त्वचा पर टैनिंग बढ़ने लगती है, जिससे रंग काला पड़ जाता है और चेहरे का नेचुरल ग्लो खत्म हो जाता है। आजकल यह समस्या हर उम्र के लोगों में आम हो गई है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी उतने ही असरदार होते हैं। अगर आप भी टैनिंग और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू स्टेप्स अपनाकर अपनी त्वचा को फिर से चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।

आइसिंग से शुरू करें स्किन केयर
त्वचा की देखभाल की शुरुआत आइसिंग से करें। इसके लिए एक बाउल में ठंडा पानी और आइस क्यूब्स डालें और उसमें 2-3 बार 10 सेकेंड के लिए चेहरा डुबोएं। इससे चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है। आइसिंग से चेहरे पर तुरंत ग्लो भी आता है।

दही से करें क्लींजिंग
इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। दही या उसका पानी लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

स्क्रब से हटाएं टैनिंग और गंदगी
अब घर पर ही स्क्रब तैयार करें। एक कटोरी में चावल का आटा, थोड़ी कॉफी और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे 2-3 मिनट तक चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकलते हैं और टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

मसाज से बढ़ाएं ग्लो
मसाज के लिए एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर क्रीम तैयार करें। इससे करीब 10 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा में नेचुरल चमक आती है। गाल, माथे और नाक पर हल्के हाथों से मसाज करें।

फेस पैक से पाएं निखार
अंत में बेसन, चंदन पाउडर और दही मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें। इस रूटीन को महीने में एक बार अपनाने से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।