अखिलेश के बयान पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बोलीं- हिम्मत है तो गोरखपुर से लड़कर दिखाओ चुनाव

Smriti Irani vs Akhilesh Yadav: स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के संसद में दिए बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी और राजनीति विरासत में मिलने पर तंज कसा। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Apr 17, 2026 - 15:53
 0
अखिलेश के बयान पर भड़कीं स्मृति ईरानी, बोलीं- हिम्मत है तो गोरखपुर से लड़कर दिखाओ चुनाव

UP Politics: संसद में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कड़ा जवाब दिया है। वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर उनमें दम है तो वह अपनी पैतृक सीट छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है और दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

पैतृक सीट छोड़कर मैदान में उतरें
स्मृति ईरानी ने कहा कि पैतृक सीट से चुनाव लड़ना आसान होता है, लेकिन असली ताकत तब दिखती है जब कोई दूसरे के गढ़ में जाकर जीत हासिल करे। उन्होंने अपने उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने एक कामकाजी महिला होते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग टैक्स इसलिए नहीं भरते कि संसद में सास-बहू की बातें हों, बल्कि गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

विरासत में मिली राजनीति
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को राजनीति विरासत में मिलती है, इसलिए वे अपनी ही सीट पर चुनाव लड़कर खुश हो जाते हैं। लेकिन किसी दूसरे क्षेत्र में जाकर जीत हासिल करने का दम उनमें नजर नहीं आता। स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का विपक्ष में रहना तय है।

संसद में क्या बोले थे अखिलेश यादव?
दरअसल संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए ‘सास-बहू’ का जिक्र किया। यह टिप्पणी महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा और 33% आरक्षण के संदर्भ में की गई थी, जिसने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया।

सोशल मीडिया पर भी जारी रहा वार
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अखिलेश यादव को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्हें खुशी है कि अखिलेश को उनकी याद आई। उन्होंने कहा कि जहां अखिलेश को राजनीति विरासत में मिली है, वहीं उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। साथ ही उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि वह संसद के काम पर ध्यान दें और महिलाओं को सशक्त बनाने वाले बिलों में योगदान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।