'दोनों युवराज किसके पैसे पर विदेश जाते हैं?' सीएम योगी ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और त्योहारों पर भी रखी सरकार की बात

'चांदी के चम्मच' से लेकर 'विदेश यात्रा' तक... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कई तीखे सवाल उठाए। साथ ही 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश, त्योहारों के माहौल और कानून-व्यवस्था को लेकर भी बड़ा दावा किया। आखिर मंच से ऐसा क्या कहा कि राजनीतिक बहस तेज हो गई?

Jul 15, 2026 - 14:05
 0
'दोनों युवराज किसके पैसे पर विदेश जाते हैं?' सीएम योगी ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और त्योहारों पर भी रखी सरकार की बात

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। विदेश यात्राओं से लेकर उनकी जीवनशैली तक पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, त्योहारों के दौरान माहौल और 2017 से पहले की सरकारों की कार्यशैली का भी जिक्र किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दोनों युवराजों ने जहां जन्म लिया है। दोनों को बचपन से चांदी के चम्मच में खाने की आदत रही है। देर से सोकर उठने की आदत रही है। उन्हें सूर्योदय देखने की आदत नहीं है। ये तो उनकी नींद में खलल जैसा है। गर्मी कैसे होती है, दोनों को नहीं पता है। बरसात की पीड़ा क्या होती है, उनको नहीं पता है क्योंकि दोनों फीफा कप का आनंद लेने के लिए विदेश गए हैं। ये पैसा किसका है। किसके पैसे पर आप विदेश की यात्रा कर रहे हैं।

त्योहारों के माहौल को लेकर 2017 से पहले और अब की तुलना
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों के समय पथराव और कर्फ्यू जैसी स्थितियां बन जाती थीं, जबकि अब लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने पर्व मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन से हमने तय कर रखा है कि हर पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से होगा। हमने अपने 9 साल के कार्यकाल में ये करके दिखाया है। अब याद कीजिए 2017 से पहले की सरकारें क्या किया करती थीं। अभी हमारी कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, जिस पर एक समय क्या हुआ करता था।

हनुमानगढ़ी और सेक्युलरिज्म पर भी विपक्ष को घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के एक पुराने विवाद का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का काम किया गया था तो किसी मस्जिद में हनुमान चालीसा करा देते। इस राज्य में पहले त्योहार के समय पथराव हो जाया करते थे। कर्फ्यू लगा दिया जाता था पर आज ऐसा नहीं है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाते हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, ये आज आस्था की बातें करते हैं। अगर आप सेक्युलर थे तो एक जगह आप नमाज पढ़वा रहे थे तो किसी दूसरी जगह हनुमान चालीसा का पाठ करवा देते। दोनों एक साथ होता तो चलो मान्य हो जाता कि दोनों समाज सहमत हैं।

बयान के बाद तेज होने की संभावना राजनीतिक बहस की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है। खासतौर पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर की गई उनकी टिप्पणी, विदेश यात्राओं को लेकर उठाए गए सवाल और कानून-व्यवस्था पर सरकार के दावों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

SEO Keywords

Tags

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content