कंगना रनौत पर विवादित पोस्ट से बढ़ीं सपा विधायक की मुश्किलें, प्रतापगढ़ के साइबर थाने में दर्ज हुई FIR, डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट करना सपा विधायक आर.के. वर्मा को भारी पड़ गया। कथित अभद्र टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज हो गई है। आखिर पोस्ट में ऐसा क्या था, किन धाराओं में केस हुआ और अब आगे क्या कार्रवाई होगी?

Jun 18, 2026 - 10:57
Jun 18, 2026 - 10:58
 0
कंगना रनौत पर विवादित पोस्ट से बढ़ीं सपा विधायक की मुश्किलें, प्रतापगढ़ के साइबर थाने में दर्ज हुई FIR, डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आर.के. वर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

17 जून को सपा विधायक ने किया था पोस्ट 
मामले की शुरुआत 17 जून 2026 को हुई एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। आरोप है कि विधायक आर.के. वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। दरअसल पोस्ट में सपा विधायक ने लिखा कि कंगना मैडम बचके रहना, रखना पूरा होस ! कहीं आपकी जगह ना हथिया ले ये सायोनी घोष!! वहीं इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशमान सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर किसी महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग महिला सम्मान के विपरीत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने BNS की धारा 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी को सौंपी है।

डिजिटल सबूतों की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच की जाएगी। पोस्ट की सत्यता, उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी तक विधायक आर.के. वर्मा या कंगना रनौत की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0