'सिफारिश से नहीं मिलेगा टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसे दिया इशारा? बोले- अखिलेश यादव ही तय करेंगे उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा सांसद आनंद भदौरिया के बयान ने पार्टी के अंदर टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का फैसला पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे, किसी की सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगा।

Jul 12, 2026 - 12:09
 0
'सिफारिश से नहीं मिलेगा टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसे दिया इशारा? बोले- अखिलेश यादव ही तय करेंगे उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों के अंदर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद आनंद भदौरिया के एक बयान ने पार्टी के अंदर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को बड़ा संदेश दे दिया है। आनंद भदौरिया ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का फैसला किसी व्यक्ति की सिफारिश या दबाव से नहीं होगा, बल्कि समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही तय करेंगे कि किसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उनके इस बयान को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर चल रही टिकट की दावेदारी और गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

'पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी, उसे जिताने का करूंगा प्रयास'
धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी अपनी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों के प्रति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिस भी नेता को उम्मीदवार बनाएगी, वह पूरी ईमानदारी से उसके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, "बहरहाल मेरा उत्तरदायित्व मेरी लोकसभा क्षेत्र धौरहरा की पाँच विधानसभाओं के प्रति है। मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूँ पाँचो क्षेत्र में पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, भले उसने लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत की हो। मैं ईमानदारी से उसे जिताने का प्रयास करूंगा।"

'पांचों क्षेत्र में मैं किसी का पैरोकार नहीं हूं'
सांसद आनंद भदौरिया ने टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को लेकर कहा कि वह किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में पैरवी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि पार्टी जिसे टिकट देगी, वही उनका उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि पांचो क्षेत्र में मैं किसी का पैरोकार नहीं, मेरा कोई पसंदीदा उम्मीदवार नहीं है जिसको पार्टी टिकट देगी, वही मेरा उम्मीदवार। अब एक सुझाव टिकट चाहने वालों से आप सभी अपना प्रयास अखिलेश यादव से करें।

'जब मदद चाहिए होती है तो गुणों की खान नजर आती है...'
आनंद भदौरिया ने अपने बयान में टिकट मांगने वाले नेताओं पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कई लोग जरूरत के समय उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन जब उम्मीद पूरी नहीं होती तो उनके बारे में अलग राय रखने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी आप अपनी सुविधानुसार जब आपको मुझसे मदद की उम्मीद होती है तो हमारे अंदर आपको गुणों की खान नजर आती है और जब नाउम्मीदी नजर आती है तो मुझसे ज्यादा अवगुण धरती पर किसी दूसरे इंसान में नजर नहीं आते क्योंकि आप हमसे अकेले में तो हमारी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे भगवान ही मालिक है।

'टिकट दिलाने का वादा न किया है, न किया था'
सांसद ने यह भी कहा कि जिन नेताओं ने चुनाव के दौरान उनका समर्थन किया था, उनसे उन्होंने कभी टिकट दिलाने का वादा नहीं किया था। उन्होंने कहा, "खैर जिन टिकटार्थियों ने चुनाव में हमारी मदद की है मैंने किसी एक से भी टिकट दिलाने का वादा न किया था न है, आपका जो मेहनत रूपी कर्जा हमारे ऊपर है उसे जैसे जैसे मौका मिलेगा अदा करता रहूँगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content