‘द 50’ में सपना चौधरी के बड़े खुलासे, 35 मुकदमों और डरावने अनुभव का किया जिक्र
हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने 35 मामलों, शो पर लगे प्रतिबंधों और एक रियलिटी शो में प्रस्तुति के दौरान हुई एक परेशान करने वाली स्टेज घटना के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर स्टार सपना चौधरी इन दिनों रियलिटी शो द 50 को लेकर चर्चा में हैं। सपना इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो के दौरान वह कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करती दिखाई दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ चौंकाने वाले सच बताए। सपना ने खुलासा किया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामले उन कार्यक्रमों से जुड़े हैं, जहां उनकी परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा और अफरा-तफरी मच गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आए।
परफॉर्मेंस के दौरान होती थी अराजकता
सपना चौधरी ने बताया कि बिग बॉस में जाने से पहले उनके शोज में अक्सर झगड़े और तोड़-फोड़ हो जाती थी। भीड़ बेकाबू हो जाती थी और लोग आपस में भिड़ जाते थे। इसी वजह से कई बार हालात इतने खराब हो गए कि कुछ जगहों पर उन्हें बैन भी कर दिया गया। खासकर बागपत, मेरठ और बड़ौत जैसे इलाकों में उनके नाम से इवेंट की अनुमति नहीं मिलती थी। यह सब उनकी परफॉर्मेंस के दौरान हुई अराजकता के कारण हुआ।
अपराधियों की महफिल में पहुंचीं सपना
सपना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक डरावना किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उस समय उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह और उनकी मां हर कार्यक्रम के लिए तैयार रहती थीं। एक रात देर से उन्हें परफॉर्मेंस का फोन आया और उन्होंने तुरंत हां कर दी। जब वह मौके पर पहुंचीं तो वहां 25-26 टेबल सजी थीं और हर टेबल पर खुले हथियार रखे थे। माहौल बेहद डरावना था। वहां करीब 50-55 लोगों के सामने उन्हें डांस करना था।
स्टेज पर हुआ परेशान करने वाला वाकया
सपना ने बताया कि उन्होंने पहले सोलो परफॉर्मेंस दी और फिर डुएट शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति स्टेज पर आया, उनके कान में कुछ कहा और चला गया, लेकिन शोर की वजह से वह समझ नहीं पाईं। जब उनकी मां ने वहां से जाने की बात कही तो आयोजकों ने कहा कि पैसे दिए गए हैं, पहले डांस पूरा करो। जैसे ही वह दोबारा स्टेज पर गईं, वही व्यक्ति पीछे से आया और उन्हें किस करके भाग गया। इस घटना से सपना घबरा गईं और उन्होंने परफॉर्मेंस रोक दी। वह बैकस्टेज जाकर बैठ गईं। यह अनुभव उनके लिए बेहद परेशान करने वाला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
