राम मंदिर में 19 मार्च को होगा श्री राम महायंत्र स्थापना कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विशेष पूजा

अयोध्या के राम मंदिर में 19 मार्च को नवरात्रि के अवसर पर श्री राम महायंत्र की स्थापना की जाएगी। इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होकर मंदिर के दूसरे तल पर यंत्र की स्थापना करेंगी।

Mar 7, 2026 - 16:55
 0
राम मंदिर में 19 मार्च को होगा श्री राम महायंत्र स्थापना कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विशेष पूजा

Uttar Pradesh News: अयोध्या स्थित राम मंदिर में होली पर्व समाप्त होने के बाद एक और बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। चैत्र शुक्ल नवरात्रि के प्रतिपदा के अवसर पर राम मंदिर में श्री राम महायंत्र स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मंदिर परिसर पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

19 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी महायंत्र की स्थापना
जानकारी के अनुसार 19 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर के दूसरे तल पर श्री राम महायंत्र की स्थापना करेंगी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है और इसे राम मंदिर परिसर के बाहर उत्तर दिशा में बने मैदान में आयोजित करने की योजना है।

हजारों लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम राम मंदिर के करीब 8 एकड़ क्षेत्र में बने परकोटा के बाहर उत्तरी दिशा के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगभग 3000 लोग शामिल होंगे। इसके अलावा मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े एलएंडटी और टाटा जैसी कंपनियों के लगभग 2000 कर्मचारी और अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। उनका कार्यक्रम करीब तीन बजे तक चलेगा और इसके बाद करीब 3:15 बजे वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। जिस समय राष्ट्रपति राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद रहेंगी, उस दौरान कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में रहेगी।

मंदिर परिसर का भी करेंगी निरीक्षण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरान राम मंदिर के विभिन्न हिस्सों का भी दौरा करेंगी। वह मंदिर के दूसरे तल पर बने गर्भगृह में श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी और अन्य मंदिरों का भी अवलोकन करेंगी। इसके अलावा मंदिर निर्माण से जुड़े सभी वर्करों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति उनसे मुलाकात करेंगी और उनके साथ एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। मंदिर निर्माण समिति के अनुसार यह कार्यक्रम मंदिर से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व और सम्मान का अवसर माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।