गर्भवती महिला की दुनिया तबाह… पति का अपनी ही सास के साथ 22 साल से अफेयर, सच सामने आते ही परिवार में मचा हड़कंप

एक गर्भवती महिला ने खुलासा किया कि उसके पति का 22 साल से उसकी ही मां के साथ अफेयर था। सच सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

Mar 13, 2026 - 09:07
 0
गर्भवती महिला की दुनिया तबाह… पति का अपनी ही सास के साथ 22 साल से अफेयर, सच सामने आते ही परिवार में मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली कहानी तेजी से वायरल हो रही है। एक गर्भवती महिला ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। महिला ने बताया कि उसके पति की बेवफाई ने उसकी पूरी दुनिया बिखेर दी। आमतौर पर किसी रिश्ते में धोखा मिलना ही बहुत दर्दनाक होता है, लेकिन इस महिला के लिए यह सदमा और भी बड़ा था। उसे पता चला कि उसके पति का अफेयर किसी और के साथ नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां के साथ था। यह खुलासा होते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और महिला की जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

22 साल से चल रहा था पति और मां का रिश्ता
महिला ने बताया कि उसके पति और उसकी मां का कथित तौर पर करीब 22 साल से अफेयर चल रहा था। हैरानी की बात यह भी है कि महिला की शादी को भी लगभग उतने ही साल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, बाद में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला को पता चला कि उसके कुछ भाई-बहन उसके पिता के नहीं बल्कि उसके पति के बच्चे हैं। इस सच्चाई ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। महिला ने बताया कि इस खुलासे के बाद उसकी मां उल्टा उसी पर आरोप लगा रही है कि उसने यह बात उजागर करके परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी।

रेडिट पर महिला ने सुनाई अपनी आपबीती
महिला ने यह पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। उसने लिखा कि वह इस समय सात महीने की गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसकी उम्र 40 साल है। उसके पिता 63 साल के हैं और मां 60 साल की हैं। उसके माता-पिता की शादी को 43 साल हो चुके हैं और परिवार में कुल छह भाई-बहन हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह अपने 39 वर्षीय पति के साथ तब से है जब वह केवल 15 साल की थी।

कम उम्र में हुई गर्भवती, फिर हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि वह 17 साल की उम्र में गर्भवती हो गई थी। इसके बाद वह और उसका पार्टनर उसके माता-पिता के साथ रहने लगे। कुछ समय बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब 22 साल की हो चुकी है। इसके बाद 18 साल की उम्र में दोनों की शादी हो गई। महिला के माता-पिता ने उन्हें अपने घर में रहने की अनुमति दे दी और कहा कि यह घर आगे चलकर उसकी विरासत होगा। उस समय महिला और उसके पति को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। इसी दौरान उसके पति और उसकी मां के बीच अफेयर शुरू हुआ, जिसका लंबे समय तक किसी को पता नहीं चला।

नए साल की रात ऐसे खुला राज
महिला ने बताया कि उसे हमेशा लगता था कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही है। दोनों अक्सर साथ में बाहर जाते थे, एक-दूसरे को उपहार देते थे और उनके बीच ज्यादा झगड़े भी नहीं होते थे। लेकिन नए साल की पूर्व संध्या पर सब कुछ बदल गया। महिला अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर गई हुई थी और अचानक जल्दी घर लौट आई। जब वह अपने बेडरूम में पहुंची तो उसने अपनी मां को अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया। इस दृश्य को देखकर वह पूरी तरह सदमे में आ गई। महिला के अनुसार उसकी मां ने उल्टा उस पर ही चिल्लाते हुए कहा कि वह उनके बेडरूम से बाहर निकल जाए। बाद में उसके पति ने स्वीकार किया कि यह कोई एक बार की गलती नहीं थी, बल्कि दोनों के बीच कई सालों से संबंध चल रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।