सिंदूर से संदेश, ब्रह्मोस से ताकत… ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर CM योगी की DP ने बढ़ाई चर्चा

Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की DP और कवर फोटो की हो रही है, जिसमें सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल को दिखाकर उन्होंने मजबूत राष्ट्रीय और रणनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

May 7, 2026 - 15:14
 0
सिंदूर से संदेश, ब्रह्मोस से ताकत… ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर CM योगी की DP ने बढ़ाई चर्चा

Yogi Adityanath DP Change: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पूरे देश में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को याद किया जा रहा है। इस मौके पर कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर इस अभियान को सम्मान दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर हो रही है। उन्होंने अपनी DP में ‘सिंदूर’ और कवर फोटो में ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ को जगह देकर एक मजबूत राष्ट्रीय संदेश देने की कोशिश की है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक साल पहले भारत ने दिया था जवाब
7 मई 2025 की रात भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें ध्वस्त कर दिया। यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। उसी समय सरकार ने सोशल मीडिया पर Justice is Served लिखकर इस कार्रवाई की जानकारी दी थी, जिसे दुनिया भर ने गंभीरता से लिया।

बड़े नेताओं ने भी बदली प्रोफाइल फोटो
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं ने अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि दी। आम लोग भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट और तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

योगी के कवर फोटो में ब्रह्मोस का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बार खास बदलाव देखने को मिला। उनकी कवर फोटो में ब्रह्मोस मिसाइल को प्रमुखता से दिखाया गया। इसे भारत की सबसे ताकतवर मिसाइलों में गिना जाता है। इसे पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस
ब्रह्मोस मिसाइल का उत्तर प्रदेश से भी खास संबंध है। अब इसका उत्पादन लखनऊ में किया जा रहा है। इससे राज्य को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए राज्य तेजी से इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

योगी पहले भी दे चुके हैं सख्त संदेश
योगी आदित्यनाथ पहले भी कई मंचों पर भारत की सैन्य ताकत का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह संदेश है कि आतंक का जवाब अब सीधे दुश्मन के दरवाजे पर दिया जाएगा। इसे भारत की बदली हुई सुरक्षा नीति और जीरो टॉलरेंस के रूप में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर नेताओं की बदली हुई प्रोफाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। समर्थक इसे राष्ट्रवाद का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस डिजिटल संदेश की खूब चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।