हार दिखते ही संस्कार याद आते हैं… अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तीखा हमला

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया, जिस पर बीजेपी नेता पंकज चौधरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। जानिए क्या है पूरा विवाद और किसने क्या कहा।

Mar 29, 2026 - 11:40
 0
हार दिखते ही संस्कार याद आते हैं… अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तीखा हमला

UP Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में बने देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर नोएडा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर नोएडा को “लूट का एटीएम” बनाने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुरंत पलटवार किया।

अखिलेश यादव का जवाब, मेहमान बताकर किया वार
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री को मेहमान बताया। उन्होंने कहा कि वह हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं और हम उन्हें सम्मान के साथ विदा करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जाते समय किसी की बात का बुरा नहीं माना जाता। साथ ही यह भी कहा कि हार सामने दिखने पर इंसान अपने पद और शब्दों पर नियंत्रण खो देता है।

बीजेपी का पलटवार, पंकज चौधरी ने दिया जवाब
अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर प्रधानमंत्री का अपना घर है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री को मेहमान बताने वालों को यह समझना चाहिए कि जनता उनके साथ है।

मेहमान कौन है, इस पर छिड़ी जुबानी जंग
पंकज चौधरी ने अपने बयान में कहा कि मेहमान तो वे हैं, जो पांच साल में एक बार चुनाव के समय एसी कमरों से बाहर निकलते हैं और हार दिखने पर संस्कारों की बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता कभी कुर्सी के डर से नोएडा नहीं आए, आज उसी जगह पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भव्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार हुआ है।

2027 चुनाव को लेकर भी बयानबाजी तेज
बीजेपी नेता ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच विकास को समझने में असमर्थ है। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उनकी राजनीति पर परमानेंट फुल स्टॉप लगा देगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन जहां विकास के नजरिए से अहम माना जा रहा है, वहीं अब यह सियासी विवाद का केंद्र भी बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।