मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, संतान न होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारा चाकू

मुरादाबाद के काशीराम कॉलोनी के जंगल में होली के दिन पति विनोद ने संतान न होने के विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mar 5, 2026 - 10:40
 0
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, संतान न होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारा चाकू

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में होली के दिन एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। काशीराम कॉलोनी के पास जंगल में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। कुछ लोगों ने युवक को घायल हालत में जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को उसी स्थान से करीब 15 मीटर दूर उसकी पत्नी का शव भी मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जंगल में मिली पत्नी की लाश, पास में घायल पड़ा था पति
पुलिस के अनुसार यह घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी के जंगल में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब आसपास तलाशी ली गई तो घटनास्थल से करीब 15 मीटर की दूरी पर एक महिला का शव मिला। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। बाद में मृतकों की पहचान नवीन नगर (सिविल लाइंस) निवासी विनोद और उसकी पत्नी के रूप में हुई।

होली मिलने की बात कहकर घर से निकले थे दोनों
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी दोनों दोपहर में घर से होली मिलने की बात कहकर निकले थे। लेकिन रास्ते में ही यह खौफनाक घटना हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संतान न होने को लेकर होता था विवाद
मृतका की मौसी शीला ने बताया कि शादी को आठ साल हो चुके थे, लेकिन अभी तक दोनों को संतान नहीं हुई थी। इसी वजह से विनोद अक्सर उसकी भांजी के साथ मारपीट करता था। परिवार के मुताबिक विनोद दूसरी शादी करना चाहता था और इसके लिए वह बिहार भी गया था। हालांकि विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि घर में कोई बड़ा विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि विनोद और उसकी पत्नी बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रहे थे और दोनों के जीवन में सब कुछ सामान्य चल रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में मृतका के भाई ने मझोला थाने में शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या उसके पति ने की है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना पुलिस को काशीराम कॉलोनी के पास एक घायल युवक और कुछ दूरी पर उसकी पत्नी का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि विनोद ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या की और उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।