मामरा बादाम को कहा जाता है ‘बादाम का राजा’, कीमत भी ज्यादा और पोषण भी भरपूर

जानिए क्यों ममरा बादाम को बादामों का राजा माना जाता है, कैलिफोर्निया और सोनोरा बादामों की तुलना में इनकी कीमत, उत्पत्ति स्थान और स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।

Mar 16, 2026 - 11:59
 0
मामरा बादाम को कहा जाता है ‘बादाम का राजा’, कीमत भी ज्यादा और पोषण भी भरपूर

बादाम को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ भी रोजाना सीमित मात्रा में बादाम खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले सभी बादाम एक जैसे नहीं होते। अलग-अलग किस्मों के बादाम की कीमत और गुणवत्ता भी अलग होती है। ज्यादातर लोग बाजार में सस्ते बादाम देखकर खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसे बादाम हमेशा शरीर को पूरा फायदा नहीं दे पाते। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन सा बादाम सबसे ज्यादा पोषक होता है और किसे “बादाम का राजा” कहा जाता है।

बाजार में मिलने वाले अलग-अलग तरह के बादाम
बाजार में कई तरह के बादाम मिलते हैं, जिनमें सबसे आम है कैलिफोर्निया बादाम ये बादाम आमतौर पर कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं और लोग इन्हें ज्यादा खरीदते हैं। इसके अलावा सोनोरा बादाम भी बाजार में मिलते हैं, जो अमेरिका में पैदा होते हैं। इनकी कीमत आमतौर पर करीब 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो तक होती है। हालांकि इन दोनों किस्मों के बादाम पोषण देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इनकी तुलना में एक खास किस्म का बादाम ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

सबसे महंगा और खास है मामरा बादाम
दुनिया में सबसे कीमती और पौष्टिक बादाम ममरा बादाम को माना जाता है। इसे ही “बादाम का राजा” भी कहा जाता है। यह बादाम मुख्य रूप से भारत के कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में पैदा होता है। इसके अलावा ईरान और अफगानिस्तान में भी इसकी खेती होती है। मामरा बादाम का आकार सामान्य बादाम की तुलना में छोटा होता है और यह थोड़ा मुड़ा हुआ या हल्का पिचका दिखाई देता है। इसकी एक खास पहचान यह भी है कि इसे हाथ से दबाने पर इसमें से तेल निकलने लगता है। बाजार में मामरा बादाम की कीमत लगभग 2000 से 3000 रुपये प्रति किलो या उससे भी ज्यादा हो सकती है।

मामरा बादाम में ज्यादा पोषण और स्वास्थ्य लाभ
मामरा बादाम पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसे किसी पॉलिश या केमिकल ट्रीटमेंट से तैयार नहीं किया जाता। यही कारण है कि इसकी कीमत सामान्य बादाम से ज्यादा होती है। विशेषज्ञों के अनुसार मामरा बादाम में सामान्य बादाम की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 और ओमेगा-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। मामरा बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स भी ज्यादा होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। खासतौर पर ठंड के मौसम में इसे खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने और ताकत बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।