लखनऊ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ की टीम ने लखनऊ के चौक इलाके में 5.549 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान एक कार, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकदी बरामद की।
राजधानी लखनऊ में शनिवार को मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। (ANTF) की बाराबंकी टीम ने चौक थाना क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एकहुंडई क्रेटा कार में सवार था और उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन का वजन 5.549 किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान कार, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 6,080 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अभियान के दौरान हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई। एएनटीएफ टीम का नेतृत्व निरीक्षक अयनुद्दीन कर रहे थे। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौंक थाना क्षेत्र मेंआगा बकर इमामबाड़ा के पास एक कार के जरिए भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएनटीएफ टीम ने चौंक पुलिस के साथ मिलकर मौके पर घेराबंदी की। जब संदिग्ध कार वहां पहुंची तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसमें सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, 6,080 रुपये नकद और पहचान से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान और पूछताछ
निरीक्षक अयनुद्दीन के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इमरान बताया है। वह टिकरा मुर्तजा क्षेत्र का रहने वाला है, जोजैदपु थाना क्षेत्र में आता है। फिलहाल वह न्यू हैदरगंज के ठाकुरगंज इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ एक व्यक्ति ने दिया था, जिसका नाम और पूरा पता उसे नहीं मालूम है। उसे यह खेप ठाकुरगंज इलाके में कम दाम पर पहुंचाने के लिए कहा गया था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
एएनटीएफ टीम का कहना है कि इस मामले में अभी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कितने लोग शामिल हैं और यह गिरोह किस तरह काम करता है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
