14 मार्च को शादी करेंगे कुलदीप यादव, मेहंदी समारोह की पहली तस्वीर आई सामने

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे। मसूरी में इस जोड़े की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Mar 13, 2026 - 11:02
 0
14 मार्च को शादी करेंगे कुलदीप यादव, मेहंदी समारोह की पहली तस्वीर आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। शादी से पहले प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो चुकी हैं और मेहंदी समारोह की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वंशिका का पारंपरिक और शाही अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूबसूरती और स्टाइल की काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी।

मसूरी में होगी शादी, लखनऊ में रिसेप्शन
जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और वंशिका की शादी सैवॉय – आईटीसी होटल्स द्वारा वेलकमहोटल में आयोजित होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं मेहंदी समारोह में वंशिका का पारंपरिक लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है।

फर्शी सलवार सेट में नजर आईं वंशिका
मेहंदी समारोह के लिए वंशिका ने डिजाइनर सुरेना चौधरी के लेबल का ‘नायरा फर्शी सलवार सेट’ चुना। इस ड्रेस की कीमत ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगभग 80,010 रुपये बताई गई है। चेरी कलर का यह वेलवेट आउटफिट उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस पर जरी, जेमस्टोन, सेक्विन, कटदाना और दबका कढ़ाई से जालीदार पैटर्न बनाया गया था। कुर्ते को डीप वी-नेक डिजाइन दिया गया था और फुल स्लीव्स के ऊपरी हिस्से पर भी जालीदार कढ़ाई की गई थी, जबकि बाकी स्लीव्स को सिंपल रखा गया था। कुर्ते के बीच में तिरछी लाइनों के साथ पैचवर्क किया गया था, जिससे इसका शाही लुक और भी उभरकर सामने आया।

दुपट्टा और फर्शी सलवार ने बढ़ाई खूबसूरती
वंशिका की फर्शी सलवार हल्की रखी गई थी, जिसकी चौड़ी हेमलाइन पर जरदोजी और सेक्विन की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ मैचिंग दुपट्टे पर भी वही डिजाइन बनाया गया था। वंशिका ने दुपट्टे को साइड में ओपन स्टाइल में कैरी किया और एक हाथ की कलाई पर बांध लिया, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था।

क्या होती है फर्शी सलवार
फर्शी सलवार शब्द फारसी भाषा के ‘फर्श’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है फर्श या फ्लोर। सामान्य सलवार जहां टखनों तक होती है, वहीं फर्शी सलवार फ्लोर लेंथ की होती है। इसका इतिहास मुगल काल से जुड़ा माना जाता है। 1970 और 1980 के दशक में शाही और नवाबी परिवारों की महिलाएं इसे खूब पहनती थीं। आज के समय में यह स्टाइल फिर से फैशन में लौट आया है और आधुनिक डिजाइन के साथ इसे नए अंदाज में पहना जा रहा है।

कुलदीप का सिंपल और एलिगेंट लुक
मेहंदी समारोह में कुलदीप यादव ने ग्रीन रंग का सादा कुर्ता पहना था। इसमें कोई भारी कढ़ाई नहीं थी, बल्कि सामने मिनिमल बटन डिजाइन और पॉकेट पर हल्का एम्ब्रॉयडरी पैच दिया गया था। इसके साथ उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का ढीला पजामा और ब्लैक पारंपरिक जूती पहनी। इस तरह कुलदीप और वंशिका दोनों का रंगों से मेल खाता कपल लुक मेहंदी समारोह में बेहद स्टाइलिश और आकर्षक नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।