शादी नहीं की तो उठा ले जाऊंगा… धमकियों से डरकर युवती ने खाया जहर, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर में शादी टूटने के बाद युवक की धमकियों से परेशान 20 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 8, 2026 - 13:51
 0
शादी नहीं की तो उठा ले जाऊंगा… धमकियों से डरकर युवती ने खाया जहर, परिवार में मचा कोहराम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने कथित तौर पर शादी टूटने के बाद युवक की लगातार धमकियों से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।

जहर खाने के बाद बिगड़ी हालत
मृतका की पहचान 20 वर्षीय निशा पाल के रूप में हुई है, जो करन सिंह की बेटी थी और थाना राठ क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी निशा ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में समय पर सही इलाज नहीं मिलने से उसकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

छह महीने पहले तय हुई थी शादी
मृतका के चाचा हूकूम सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पहले निशा की शादी हमीरपुर जिले के अतरौली धगुवा गांव निवासी अमरजीत पाल से तय हुई थी। दोनों की शादी 28 जून को होनी थी और परिवार में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। लेकिन कुछ समय बाद परिवार को पता चला कि अमरजीत शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे में रहता है। यह जानकारी मिलने के बाद करीब एक महीने पहले परिवार ने यह रिश्ता तोड़ दिया।

रिश्ता टूटने के बाद मिलने लगी धमकियां
परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद अमरजीत लगातार निशा को फोन करके गाली-गलौज और धमकियां देने लगा। जब युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो 5 मार्च को वह सीधे उनके घर पहुंच गया। परिवार का कहना है कि उसने धमकी दी कि अगर निशा ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे भगा ले जाएगा और परिवार के लोगों को जान से मार देगा।

मानसिक तनाव में थी युवती
परिवार के मुताबिक, युवक की लगातार धमकियों के कारण निशा काफी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। इसी दबाव में आकर उसने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अमरजीत गोरखपुर में पानी पुरी का कारोबार करता है और होली के मौके पर अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान वह निशा के घर पहुंचा था।

पुलिस कर रही जांच
युवती की मौत के बाद परिवार में गहरा दुख है। पिता करन सिंह, मां माया और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।