एक लड़की, दो दीवाने और खौफनाक अंजाम… गाजीपुर में 15 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या

गाजीपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर 15 वर्षीय किशोर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

Mar 12, 2026 - 12:13
 0
एक लड़की, दो दीवाने और खौफनाक अंजाम… गाजीपुर में 15 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के चलते एक 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जंगीपुर थाना क्षेत्र के उधउपुर गांव में यह वारदात उस समय हुई, जब घर में भाई की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। हल्दी कार्यक्रम के दिन कुछ युवकों ने किशोर को घर से बुलाया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल बन गया और लोगों ने विरोध भी जताया।

घर से बुलाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, उधउपुर गांव निवासी 15 वर्षीय सुधारन राजभर को सोमवार देर रात दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। बताया जा रहा है कि जब वह उनसे मिलने पहुंचा तो वहां पहले से ही कुछ युवक मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर सुधारन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए मऊ जिले के एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद गांव में फैला गुस्सा
किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जंगीपुर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदधूसराय चौराहे के पास से माधवपुर मिश्रौली गांव निवासी इंद्रजीत और बीजापतपुर गांव निवासी ऋतिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना से जुड़े कई अहम खुलासे किए।

जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल
पुलिस जांच में सामने आया कि इंद्रजीत की बुआ का घर मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में है। इंद्रजीत के बुआ के बेटे अनुज का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे बातचीत करता था। इसी दौरान मृतक सुधारन भी उसी युवती से बात करने लगा था। इस बात से अनुज नाराज हो गया। उसने सुधारन को समझाने के लिए उसका मोबाइल नंबर इंद्रजीत को दिया। इसके बाद इंद्रजीत ने सुधारन को फोन कर युवती से बात न करने की चेतावनी दी, लेकिन सुधारन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया।

मिलने के बहाने बुलाकर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के बाद सुधारन को मिलने के बहाने बुलाया गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद इंद्रजीत, ऋतिक और अन्य युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल किया गया बांस का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।