नशे में धुत युवक ने पुलिस से की हाथापाई, फाड़ दी वर्दी… औरैया में हंगामा, जान से मारने की भी दी धमकी

औरैया में शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी की मां और भाई पर भी हाथापाई का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mar 7, 2026 - 14:00
 0
नशे में धुत युवक ने पुलिस से की हाथापाई, फाड़ दी वर्दी… औरैया में हंगामा, जान से मारने की भी दी धमकी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अयाना थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई कर दी। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक ने भी पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

डायल 112 पर मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा (कटघरा) में एक युवक शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहा है और अपने परिजनों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवकिशोर वर्मा और होमगार्ड बृजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।

समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से उलझा युवक
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि शिवकुमार पुत्र दशरथ सिंह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और समझाने की कोशिश की। लेकिन वह शांत होने के बजाय और ज्यादा उग्र हो गया। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने का आरोप
घटना के दौरान युवक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस के अनुसार जब उसे काबू में करने की कोशिश की गई तो उसकी मां त्रिवेणी देवी और भाई विशाल भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी थाना अयाना पुलिस को दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पुलिस पर झूठे आरोप लगाते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की लिखित शिकायत थाना अयाना में दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।