1.5 लाख रुपये लेकर घर से निकले थे यूट्यूबर पुष्पेंद्र… दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

पूर्वी दिल्ली के मंडावली से लापता यूट्यूबर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव आनंद विहार के एक खाली प्लॉट में मिला। परिजनों ने लूटपाट और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Mar 11, 2026 - 11:13
 0
1.5 लाख रुपये लेकर घर से निकले थे यूट्यूबर पुष्पेंद्र… दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से शनिवार से लापता एक यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का शव सोमवार शाम आनंद विहार के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ आकाश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और एक सिपाही पर कॉल डिटेल निकालने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कपड़ों का शोरूम चलाते थे आकाश
आकाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे और पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहते थे। वह ‘स्टाइलिंग’ नाम से कपड़ों का शोरूम चलाते थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैशन से जुड़े वीडियो बनाकर कपड़ों का प्रचार और बिक्री भी करते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर आकाश अपने घर से डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर गांधी नगर मार्केट जाने के लिए निकले थे। परिवार के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने मंडावली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवार ने खुद ढूंढी आखिरी लोकेशन
आकाश के भाई सत्येंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तलाश में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। परिवार ने खुद ही मोबाइल की आखिरी लोकेशन का पता लगाया, जो आनंद विहार के टेलको टी-प्वाइंट के पास मिली। सोमवार शाम जब परिजन वहां पहुंचे तो एक डीडीए के खाली प्लॉट में आकाश का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर उनका मोबाइल फोन भी बंद हालत में पड़ा हुआ मिला।

लूटपाट और हत्या का शक
परिजनों का कहना है कि आकाश की सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये गायब हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की और बाद में हत्या कर दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो उन्होंने इंसाफ की मांग को लेकर मंडावली थाने का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने कही जांच की बात
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार शुरुआती जांच और शव की स्थिति को देखकर यह मामला हत्या का नहीं लग रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आकाश की मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।