दिल्ली में टाइम पूछना महिला को पड़ा भारी, स्लीपर बस में उसके साथ किया गैंगरेप, 7 किलोमीटर तक घूमती रही बस

दिल्ली में एक स्लीपर बस में महिला के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में खींचकर दुष्कर्म किया और बाद में बाहर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है।

May 14, 2026 - 12:24
 0
दिल्ली में टाइम पूछना महिला को पड़ा भारी, स्लीपर बस में उसके साथ किया गैंगरेप, 7 किलोमीटर तक घूमती रही बस

राजधानी दिल्ली से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक स्लीपर बस में महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात हुई। पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है। महिला का आरोप है कि वह फैक्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रही थी, तभी बस के पास खड़े एक व्यक्ति से समय पूछना उसके लिए भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला को बस से बाहर फेंक दिया गया। इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

टाइम पूछने के बाद बस में खींचने का आरोप
पुलिस के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसने वहां खड़े एक आरोपी से समय पूछा। आरोप है कि आरोपी ने उसे तुरंत बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद बस के अंदर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसे बस से बाहर फेंक दिया। किसी तरह महिला ने पुलिस तक पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उसका बयान दर्ज किया और मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार, बस भी जब्त
दिल्ली पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दिल्ली के रानीबाग थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप, गैंगरेप और साझा साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि बस कई नियमों का उल्लंघन करके चलाई जा रही थी।

बस में मिले कई नियमों के उल्लंघन
घटना के बाद बस की फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बस के शीशे काले थे, जबकि कानून के अनुसार ऐसा करना गलत है। इसके अलावा बस में इमरजेंसी गेट भी नहीं था। पुलिस अब बस के दस्तावेज और परमिट की भी जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभी भी कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।