सफेद बालों से परेशान? करी पत्ते और नारियल तेल का यह घरेलू नुस्खा दिला सकता है राहत
करी पत्ते और नारियल तेल का उपयोग करके किया जाने वाला एक सरल घरेलू उपाय मेलेनिन उत्पादन को बहाल करने और बालों के स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली, तनाव और खानपान की कमी के कारण लोगों को समय से पहले सफेद बालों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग बालों को काला करने के लिए पार्लर में महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आसान घरेलू नुस्खा भी इस समस्या में मददगार हो सकता है? सिर्फ मुट्ठी भर करी पत्ते और थोड़ा सा नारियल तेल आपकी हेयर हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
कैसे तैयार करें यह खास तेल
इस घरेलू उपाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में औषधीय गुणों से भरपूर नारियल का तेल निकाल लें। इसके बाद गैस ऑन करें और तेल को हल्का गर्म होने दें। अब इसमें मुट्ठी भर करी पत्ते डाल दें। इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक करी पत्तों का रंग काला न हो जाए। जब पत्ते पूरी तरह काले हो जाएं तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इस तेल को छानकर किसी कांच के कंटेनर में भरकर सुरक्षित रख लें।
कैसे करें इस्तेमाल
इस तेल का इस्तेमाल हेयर वॉश से कम से कम एक घंटे पहले करना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए दो बातों का ध्यान रखें। पहली, तेल को लगाने से पहले हल्का गुनगुना कर लें। दूसरी, अगर संभव हो तो इसे हेयर वॉश से एक रात पहले लगाएं। तेल को अच्छी तरह सिर की जड़ों में मसाज करें और फिर अगले दिन किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
क्यों है यह तेल फायदेमंद
करी पत्ते और नारियल तेल से बना यह मिश्रण बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को दोबारा सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे बालों का प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में सहायता मिलती है। साथ ही यह तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। नियमित इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ सुधारना चाहते हैं, तो इस आसान घरेलू उपाय को अपनाना शुरू कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
