3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, होलिका दहन के दिन दिखेगा ‘ब्लड मून’

3 मार्च को 2026 का पहला चंद्र ग्रहण। समय, सूतक काल, भारत में दृश्यता, राशि चक्र का प्रभाव और सावधानियां जानें।

Feb 26, 2026 - 09:47
 0
3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, होलिका दहन के दिन दिखेगा ‘ब्लड मून’

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसके दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। इसी वजह से इसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगेगा, यानी जिस दिन होलिका दहन होता है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा। आइए जानते हैं ग्रहण की सही टाइमिंग, सूतक काल और इससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी।

चंद्र ग्रहण की सही टाइमिंग
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण की शुरुआत शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगी और यह 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रोदय भी 6 बजकर 26 मिनट पर ही होगा। प्रच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा, जबकि प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श शाम 6 बजकर 46 मिनट पर माना गया है। यानी शाम के समय भारत में यह ग्रहण कुछ समय के लिए देखा जा सकेगा।

सूतक काल कब से कब तक
चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। बच्चों, वृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से शुरू माना गया है और यह भी 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग संपूर्ण एशिया में दिखाई देगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका तथा रूस में भी यह ग्रहण दृश्यमान होगा। भारत में भी लोग शाम के समय इसे देख सकेंगे।

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। मान्यता है कि इस राशि और नक्षत्र से जुड़े लोगों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। चाकू, कैंची या सुई जैसी तेज धार वाली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय आराम करना बेहतर माना जाता है और इस दौरान खाना बनाने या खाने से भी बचने की सलाह दी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।