अजीब प्यार की अजब कहानी… महिला ने बॉयफ्रेंड को बनाया पालतू कुत्ता, पिंजरे में सुलाती है हर रात

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को पिंजरे में रखकर ‘पावर एक्सचेंज’ रिश्ते की अनोखी कहानी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Mar 13, 2026 - 13:01
 0
अजीब प्यार की अजब कहानी… महिला ने बॉयफ्रेंड को बनाया पालतू कुत्ता, पिंजरे में सुलाती है हर रात

प्यार को लेकर एक शायरी अपने जरूर सुनी होगी ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है… ऐसा ही अजीबोगरीब प्रेम कहानी ऑस्ट्रेलिया से सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला अपने ही बॉयफ्रेंड को जानवर की तरह पिंजरे में रखती है। इतना ही नहीं, उसके गले में कुत्ते का पट्टा भी बंधा रहता है और वह फर्श पर सोता है। हैरानी की बात यह है कि इस तरह की जिंदगी जीने के बावजूद उसका बॉयफ्रेंड दुखी नहीं, बल्कि खुद को खुश बताता है। यही वजह है कि यह अनोखी लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ब्रिसबेन के कपल की कहानी बनी चर्चा का विषय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर की 27 वर्षीय सारा बटन और उनके 38 साल के बॉयफ्रेंड ब्रैडली की यह कहानी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है। सारा एक ऑनलाइन मॉडल हैं और उन्होंने अपने घर में एक ऐसा अनोखा रिश्ता बनाया है, जिसे वह पावर एक्सचेंज कहती हैं। इस रिश्ते में वह खुद को मालिक और अपने बॉयफ्रेंड को गुलाम मानती हैं। बताया जा रहा है कि सारा ने बाकायदा इंटरव्यू लेकर ब्रैडली को अपना गुलाम बनाया है।

पिंजरे में सोता है बॉयफ्रेंड
रिपोर्ट के अनुसार ब्रैडली रात में बिस्तर पर नहीं, बल्कि लोहे के बने एक पिंजरे में सोते हैं। यह पिंजरा भी खास तौर पर तैयार कराया गया है। इतना ही नहीं, ब्रैडली ने अपने शरीर पर Property of Sarah Button नाम का टैटू भी बनवा रखा है। उनके गले में जो पट्टा बंधा होता है, उस पर भी सारा का नाम और फोन नंबर लिखा हुआ है। यह सब उनके रिश्ते का हिस्सा माना जाता है।

घर के सारे काम करता है ब्रैडली
ब्रैडली का काम केवल पिंजरे में रहना ही नहीं है। वह सारा के घर के ज्यादातर काम भी करते हैं। इसमें घर की सफाई करना, खाना बनाना और सारा की जरूरतों का ध्यान रखना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक कई बार जब सारा किसी दूसरे व्यक्ति के साथ डेट पर जाती हैं, तब भी ब्रैडली उनके साथ जाते हैं और वहां भी सारा के बैग उठाने से लेकर अन्य काम करते हैं।

इनाम और सजा के नियम पर चलता है रिश्ता
सारा का कहना है कि उनके रिश्ते में इनाम और सजा का सिस्टम चलता है। अगर ब्रैडली सारा को खुश रखते हैं तो उन्हें इनाम के तौर पर वीडियो गेम्स दिए जाते हैं या उन्हें डिज्नीलैंड घुमाने ले जाया जाता है। सारा इस रिश्ते को आधुनिक महिला नेतृत्व वाला संबंध बताती हैं, जहां नियंत्रण उनके हाथ में होता है। हालांकि दुनिया के कई लोग इस रिश्ते को अजीब या क्रूर मानते हैं, लेकिन सारा और ब्रैडली का दावा है कि वे इस अनोखे रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं। यहां तक कि सारा के परिवार को भी इस व्यवस्था से कोई आपत्ति नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।