अयोध्या में मृतक राजू यादव के परिवार को अखिलेश यादव की मदद, पत्नी को सौंपा गया 1 लाख का चेक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में दिवंगत राजू यादव के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। नेताओं ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की।

Apr 11, 2026 - 14:03
 0
अयोध्या में मृतक राजू यादव के परिवार को अखिलेश यादव की मदद, पत्नी को सौंपा गया 1 लाख का चेक

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा बैसिंग निवासी 32 वर्षीय राजू यादव की मृत्यु के बाद उनके परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी आगे आई है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने मृतक की पत्नी क्रांति को यह सहायता राशि चेक के रूप में सौंपा। इस दौरान पार्टी के कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे और परिवार को सांत्वना दी।

पूर्व मंत्री ने पत्नी को सौंपा चेक
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने गांव पहुंचकर स्वर्गीय राजू यादव की पत्नी क्रांति को 1 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी हमेशा दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

घटना को बताया गंभीर, जांच की मांग
पूर्व मंत्री ने इस घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

परिवार की हालत चिंताजनक
बताया गया कि मृतक राजू यादव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण को लेकर स्थिति बेहद कठिन हो गई है।

सरकार से मुआवजे की मांग
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि यह मदद केवल शुरुआत है और आगे भी पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, चौधरी राम करन यादव, लक्ष्मण यादव प्रधान, शमशेर यादव, अमित यादव, बहदिन यादव, उदल यादव प्रधान, राम शंकर यादव, अजय रावत, राजेन्द्र यादव, राम बजन, राम कृपाल, विशाल यादव, सरजीत कुमार, अवरुद्ध यादव, पिंटो, तिलक राम यादव, संजय यादव, राहुल, राम धीरज, राजेश कोरी, राम जगत यादव और राम मिलन सहित कई लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।