जो पंडित जी कहेंगे वही करूंगा... 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का न्यू समाजवादी अवतार

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक एस्ट्रोलॉजिस्ट और ऋषि मुनि का जिक्र कर नया राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने केदारेश्वर मंदिर के लिए चंदा अभियान की बात भी कही। उनके बयान को सपा की नई चुनावी रणनीति और बदले राजनीतिक अंदाज के रूप में देखा जा रहा है।

May 7, 2026 - 10:57
 0
जो पंडित जी कहेंगे वही करूंगा... 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का न्यू समाजवादी अवतार

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब चुनावी तैयारी में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। उन्होंने एक शक्तिशाली एस्ट्रोलॉजिस्ट और ऋषि मुनि का जिक्र करते हुए कहा कि अब जो पंडित जी कहेंगे, वही होगा। उनके इस बयान को सपा की नई रणनीति और बदले हुए राजनीतिक अंदाज से जोड़कर देखा जा रहा है।

AI पंडित और ऋषि मुनि का किया जिक्र
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनके संपर्क में एक बहुत जानकार एस्ट्रोलॉजिस्ट और AI पंडित आए हैं। उन्होंने केदारेश्वर मंदिर की भी चर्चा की। अखिलेश ने बताया कि पंडित जी मन पढ़ लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि पंडित जी ने उनसे कहा था कि आप जो लिख देंगे, मैं पूरा कर दूंगा। अखिलेश ने बताया कि उन्होंने अपने रजिस्टर पर सिर्फ दो बातें लिखीं। पहली- समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाइए और दूसरी- उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाइए। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने बिना देखे दोनों बातें सही-सही बता दीं। इस घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि अब जो पंडित जी कहेंगे, वही करेंगे।

हम न्यू समाजवादी हैं
हल्के-फुल्के अंदाज में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर पंडित जी कहेंगे बड़े बाल रख लो तो बड़े बाल रख लेंगे, कहेंगे बाल कटवा लो तो कटवा लेंगे। अगर कहेंगे दायां पैर आगे रखकर निकलो तो वैसा ही करेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर पंडित जी कहेंगे घर से मत निकलो तो नहीं निकलेंगे। जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी लोग तो ऐसी बातों को नहीं मानते, तब उन्होंने जवाब दिया, “हम न्यू समाजवादी हैं।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2012 की तरह 2027 में भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

केदारेश्वर मंदिर के लिए चंदा अभियान की घोषणा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने केदारेश्वर मंदिर का विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह अब भाजपा नेताओं और सनातन धर्म मानने वालों को पत्र लिखकर केदारेश्वर मंदिर के लिए भी चंदा मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली और शिव शक्ति रेखा का भी उल्लेख किया। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि समाजवादी पार्टी अब धार्मिक और आध्यात्मिक मुद्दों को भी अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बना रही है।

मीडिया और नेताओं को भी दी नसीहत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेताओं के मीडिया में ऑफ द रिकॉर्ड बयान देने के सवाल पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मीडिया से सावधानी से बात करने की सलाह दी। हालांकि हंसते हुए उन्होंने कहा कि मेरे कहने से कौन मानेगा, सबको अपनी खबर और फोटो छपवानी होती है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि कभी-कभी वह खुद भी खबर दे देते हैं। अब अखिलेश यादव का यह पूरा बयान राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और इसे 2027 चुनाव की नई तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।