सेहत के लिए फायदेमंद बन रहा ABC जूस, शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

सेब, चुकंदर और गाजर से बना एबीसी जूस अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण लोकप्रियता हासिल कर रहा है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, त्वचा में सुधार लाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

Mar 15, 2026 - 15:44
 0
सेहत के लिए फायदेमंद बन रहा ABC जूस, शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

आजकल स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोगों के बीच ABC जूस काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। यह जूस शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट देने के लिए जाना जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि सही मात्रा में इसका सेवन शरीर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस जूस को खास तौर पर शरीर को डिटॉक्स करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिया जाता है। इसके पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि आजकल कई लोग इसे अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर रहे हैं।

क्या होता है ABC जूस और कैसे बनता है
ABC जूस तीन मुख्य चीजों से मिलकर बनता है, सेब, चुकंदर और गाजर इन तीनों के नाम के पहले अक्षर से इसका नाम ABC जूस रखा गया है।इस जूस में विटामिन A, C और K के साथ आयरन, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक सेब, एक छोटा चुकंदर और दो गाजर लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें थोड़े से अदरक और आधा कप पानी के साथ ब्लेंडर में पीस लें। तैयार जूस को छानकर उसमें थोड़ा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्स और स्किन के लिए फायदेमंद
ABC जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा यह जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और आयरन त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में कोलेजन बढ़ाकर उसे हाइड्रेट रखते हैं और प्राकृतिक चमक देने में मदद करते हैं।

खून बढ़ाने और पाचन सुधारने में मददगार
ABC जूस आयरन, फोलेट और विटामिन C का अच्छा स्रोत है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है और एनीमिया से बचाव में सहायक माना जाता है। चुकंदर में आयरन पाया जाता है, जबकि सेब और गाजर में मौजूद विटामिन C आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है। इससे रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इस जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह कब्ज से राहत देने, पेट फूलने की समस्या कम करने और मल त्याग को नियमित करने में सहायक हो सकता है।

इम्यूनिटी को भी करता है मजबूत
ABC जूस में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे व्यक्ति खुद को ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।