वैभव सूर्यवंशी की चोट कितनी गंभीर? राजस्थान रॉयल्स के कोच विक्रम राठौर ने बताया कब आएगी स्कैन रिपोर्ट

Vaibhav Suryavanshi Injury: वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी हालत देखकर आयुष म्हात्रे की याद आई, जो इसी चोट से IPL 2026 से बाहर हुए। फिलहाल स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है और टीम को उम्मीद है कि चोट गंभीर नहीं होगी।

Apr 26, 2026 - 10:33
 0
वैभव सूर्यवंशी की चोट कितनी गंभीर? राजस्थान रॉयल्स के कोच विक्रम राठौर ने बताया कब आएगी स्कैन रिपोर्ट

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस समय फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय वह चोटिल हो गए। हालात ऐसे हो गए कि 36 गेंदों में शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी को कंधों के सहारे मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी हालत देखकर फैंस को उनके दोस्त आयुष म्हात्रे की याद आ गई, जो हाल ही में चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। अब सभी की नजर वैभव की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है।

दोस्त आयुष म्हात्रे कैसे हुए बाहर?
सबसे पहले समझिए कि आयुष म्हात्रे के साथ क्या हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज को भी हैमस्ट्रिंग इंजरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हुई थी। दूसरे रन के दौरान उनकी मांसपेशी खिंच गई थी। दर्द के बावजूद उन्होंने कुछ देर बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन हालत बिगड़ गई। स्कैन में चोट गंभीर निकली और डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, जिसके चलते उन्हें IPL 2026 से बाहर होना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी को भी लगी वही चोट
अब वैभव सूर्यवंशी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्हें भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और यह भी उसी टीम के खिलाफ मैच में हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर, जब ईशान किशन के शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी मांसपेशी खिंच गई। दर्द इतना ज्यादा था कि वह मैदान पर ही बैठ गए। बाद में फिजियो ने जांच की और उन्हें कंधों के सहारे बाहर ले जाया गया।

अब स्कैन रिपोर्ट पर टिकी नजर
वैभव की चोट ने राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह भी अपने दोस्त की तरह IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे? इसका जवाब उनकी चोट की स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

कोच ने दी राहत की खबर
राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने बताया कि एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। इलाज के बाद वैभव पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, हालांकि चोट के समय उन्हें काफी दर्द था।

मैदान पर लौटे, उम्मीद अभी बाकी
मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी मैदान पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आए। उनके चेहरे पर ज्यादा परेशानी नहीं दिखी, जो टीम और फैंस दोनों के लिए अच्छी खबर है। अब उम्मीद की जा रही है कि उनकी रिपोर्ट ठीक आए और वह IPL 2026 में खेलते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।