UP में बड़ा गैस नियम… PNG कनेक्शन लेते ही 3 महीने में लौटाना होगा LPG सिलेंडर, नहीं तो बंद होगी सप्लाई

UP PNG Gas Rule 2026: उत्तर प्रदेश में नया गैस नियम लागू हुआ है, जिसमें उपभोक्ता अब LPG और PNG दोनों कनेक्शन एक साथ नहीं रख सकेंगे। पाइप गैस को बढ़ावा देने के लिए 3 महीने बाद LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इससे रसोई गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है।

Apr 24, 2026 - 13:04
 0
UP में बड़ा गैस नियम… PNG कनेक्शन लेते ही 3 महीने में लौटाना होगा LPG सिलेंडर, नहीं तो बंद होगी सप्लाई

LPG vs PNG India: उत्तर प्रदेश में घरेलू रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। अब पाइपलाइन के जरिए मिलने वाली प्राकृतिक गैस यानी PNG को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में हर दिन करीब 2000 नए PNG कनेक्शन जारी हो रहे हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने 24 मार्च 2026 को नया आदेश लागू किया है, जिसके तहत पाइपलाइन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इस फैसले का मकसद ज्यादा से ज्यादा घरों तक गैस की आसान और सुरक्षित सुविधा पहुंचाना है।

PNG नेटवर्क को मिल रही प्राथमिकता
नए नियम के तहत पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में तेजी से काम हो रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 12 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां सक्रिय हैं, जो कई जिलों में अपना नेटवर्क तैयार कर चुकी हैं। सरकार ने सभी विभागों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

LPG और PNG साथ नहीं रख सकेंगे
नई अधिसूचना के अनुसार अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ LPG और PNG दोनों कनेक्शन नहीं रख सकता। जिन लोगों के पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके साथ ही PNG लेने के बाद LPG सिलेंडर का रिफिल भी नहीं मिलेगा। यह नियम 14 मार्च 2026 की अधिसूचना के तहत लागू किया गया है।

3 महीने बाद बंद होगी LPG सप्लाई
जहां पाइपलाइन पहले से बिछ चुकी है और PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। यह नोटिस रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के जरिए दिया जा रहा है। नोटिस मिलने के तीन महीने बाद उस पते पर LPG की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

घर-घर पहुंच रही पाइप गैस
PNG कंपनियां मोहल्लों, कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में जाकर लोगों को इस सुविधा के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्हें PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि PNG ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और लगातार मिलने वाली गैस है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।