भारत के इन मंदिरों से भूलकर भी घर न लाएं प्रसाद, माना जाता है बड़ा अपशकुन

भारत में कई मंदिर ऐसे हैं जहां प्रसाद खाना या घर ले जाना शुभ नहीं माना जाता। मेहंदीपुर बालाजी, काल भैरव, नैना देवी, कामाख्या और कोटिलिंगेश्वर जैसे मंदिरों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। इन नियमों के पीछे धार्मिक कारण और परंपराएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें भक्त आज भी मानते हैं।

Apr 12, 2026 - 09:31
 0
भारत के इन मंदिरों से भूलकर भी घर न लाएं प्रसाद, माना जाता है बड़ा अपशकुन

India mysterious Temples: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां हर राज्य और गांव में कोई न कोई मंदिर जरूर होता है, जो अपनी खास मान्यताओं और परंपराओं के लिए जाना जाता है। आमतौर पर मंदिरों में भक्त भगवान के दर्शन करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके बाद पुजारी द्वारा दिया गया प्रसाद ग्रहण किया जाता है और लोग उसे अपने घर भी ले जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, प्रसाद ग्रहण करना बहुत शुभ माना जाता है और इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन देश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां प्रसाद को छूना, खाना या घर ले जाना अशुभ माना जाता है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की खास मान्यता
राजस्थान में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बुरी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर बजरंगबली को समर्पित है। यहां भगवान को बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि यहां का प्रसाद घर ले जाने से नकारात्मक शक्तियां साथ चली जाती हैं, इसलिए इसे न खाने और न घर ले जाने की परंपरा है।

काल भैरव मंदिर में अलग नियम
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित काल भैरव मंदिर में भैरव बाबा को शराब प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है। यह प्रसाद केवल भगवान के लिए माना जाता है। भक्त इसे घर नहीं ले जाते। मान्यता है कि जो इस नियम का पालन नहीं करता, उसके जीवन में बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं।

नैना देवी मंदिर की परंपरा
हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी को चढ़ाया गया प्रसाद केवल मंदिर परिसर में ही खाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति इसे घर ले जाता है, तो इसे अशुभ माना जाता है और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कामाख्या और कोटिलिंगेश्वर मंदिर के नियम
असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर भी शक्तिपीठों में शामिल है। यहां देवी के मासिक धर्म के दौरान तीन दिनों तक मंदिर बंद रहता है और इस समय प्रसाद लेने की अनुमति नहीं होती। वहीं कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोटिलिंगेश्वर मंदिर में दिया गया प्रसाद प्रतीकात्मक रूप से स्वीकार किया जाता है, क्योंकि इसे चंडेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसे खाना या घर ले जाना अशुभ माना जाता है। यहां एक करोड़ शिवलिंग मौजूद हैं, जो इस मंदिर को और खास बनाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।